Author: atalhind
पुलिस पकड़ने आई तो अर्द्धनग्न अवस्था में बैठ गए व्यापमं के व्हिसल ब्लोअर, पुलिस के साथ हो गई तीखी बहस, वीडियो हो रहा वायरल
ग्वालियर: ग्वालियर से एक और विवादास्पद वीडियो सामने आया है जिसमें व्यापमं घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर और RTI एक्टिविस्ट आशीष चतुर्वेदी को पुलिस के साथ तीव्र विवाद में देखा गया। यह घटना उस समय की है जब झांसी रोड थाना पुलिस उनके पुराने वारंट को तामील करने आई थी। वीडियो में आशीष चतुर्वेदी सोफे पर अर्द्धनग्न अवस्था में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और पुलिस अधिकारी, SI आशीष शर्मा, उनसे पूछते हैं, “आप चल रहे हैं क्या?” इस पर आशीष चतुर्वेदी का जवाब होता है, “मेरा वकील आ रहा है, 15 मिनट रुक जाओ।” लेकिन जैसे ही पुलिस अधिकारी दोबारा […]
इंदौर में सेवानिवृत्त प्रोफेसर से सवा पांच लाख की ठगी, बैंक अधिकारी बनकर बात की और फोन हैक किया
इंदौर। साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर के खाते से सवा पांच लाख रुपये निकाल लिए। ठग ने बैंक अधिकारी बनकर बात की और केवाइसी अपडेट करने के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड करवा ली। आरोपित ने फोन हैक कर खाते से रुपये निकाल लिए। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक धोखाधड़ी रामेश्वर पुत्र राजबहादुर निवासी आस्था रेसीडेंसी शिवसिटी सिल्वर (राजेंद्र नगर) के साथ हुई है।
इंदौर। अगले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा घोषित आटोमोबाइल टैरिफ अमल में आ जाएगा। इससे कनाडा-यूरोप के साथ अमेरिकी रिश्तों के तनावपूर्ण होने की चिंता सता रहा है। यूरोप के ताजा इंडस्ट्री आंकड़े फरवरी के मुकाबले थोड़े बेहतर हैं लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसमें महंगाई बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। आगे ब्याज-दर कटौती की फेडरल रिजर्व का निर्णय इन्हीं आंकड़ों पर निर्भर करेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की भरपूर खरीदारी बनी हुई है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के 55 जिलों में 60 हजार स्थानों पर एक अप्रैल से घर, मकान, फार्म हाउस और खेती की जमीन खरीदना महंगा हो जाएगा। सभी जिलों से कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्तावों को लेकर शनिवार को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने बैठक रखी। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष और महानिरीक्षक पंजीयन अमित तोमर ने चर्चा की और प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित सभी जिलों में संपत्ति के दामों में पांच से 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो जाएगी। बता दें कि इस पर सभी जिलों में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से निकाली गई सबसे अधिक […]
शेयर मार्केट में निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर ठगी करने वाला गिरोह भोपाल पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे
भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह को खाते बेचने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से पकड़ा है। भोपाल में एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका ये गिरोह शेयर मार्केट की बड़ी कंपनियों के नाम से लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपने झांसे में फंसाता है।भरोसा बनाने के लिए आरोपी पहली बार के निवेश की गई रकम लौटा भी देते हैं। जैसे ही कोई बड़ी रकम निवेश करता तो आरोपी उसे ब्लॉक कर […]
जानदार एक्शन और इमोशन का तूफान, सलमान खान की फिल्म हुई रिलीज तो फैन्स बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग
आखिरकार ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सलमान खान की फैन आर्मी पिछले साल से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही थी. सभी का इंतजार खत्म हो गया है. थिएटर पर ‘सिकंदर’ ने अपने कदम रख दिए हैं. अब तो बस बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होने की देर है. सलमान खान और फिल्म की टीम ने शुरुआत से ही इस बात पर जोर दिया है कि ‘सिकंदर’ एक मास एंटरटेनमेंट होने वाली है, जिसमें एक्शन, इमोशन और भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म क्रिटिक्स जहां ‘सिकंदर’ देखने के बाद सिर्फ ब्लॉकबस्टर ही कहते […]
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क चैटजीपीट की हालत खराब करने की तैयारी कर चुके हैं. हाल में मस्क ने पॉपुलर एनीमेशन स्टूडियो Studio Ghibli से इंस्पायर्ड इमेज क्रिएट करने का टूल प्लेटफॉर्म पर फ्री कर दिया है. मस्क ने इसकी शुरुआत तब की जब OpenAI ने GPT-4o में नया फोटो-जेनरेशन अपडेट दिया. इस अपडेट के बाद, सोशल मीडिया पर Studio Ghibli के आर्ट जैसे कई फोटो- वीडियो खूब तेजी से वायरल होना शुरू हो गए. इसी लाइन में, एलन मस्क भी कूद गए. अपने X प्लेटफॉर्म पर Studio Ghibli-इंस्पायर्ड इमेज पोस्ट की. इस फोटो में उनका क्रिप्टोकरेंसी से […]
इस्लाम धर्म में बरकतों और खुशियों का दिन ईद, हर किसी के लिए खास होती है. इस दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई उत्साहित रहता है. रमजान के महीने के बाद आने वाले ईद के त्योहार को लेकर काफी पहले से ही तैयारियां शुरु कर दी जाती हैं. इस दिन लोग एक-दूसरे के घर मिलने जाते हैं. शिकायते-शिकवे भुलाकर गले मिलते हैं और मुबारकबाद देते हैं. बच्चे जहां नए कपड़े पहनने को लेकर और ईदी के लिए एक्साइटेड रहते हैं तो घर के बड़े त्योहार की रौनक और भी बढ़ाने के लिए कई तरह के व्यंजन बनाने में […]
देशभर के कई राज्यों में मार्च महीने में ही गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और आसपास के निचले हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है, जिसका असर हमारे देश में भी देखने को मिलेगा. ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका जताई है. इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी भी जारी की है. विभाग के अनुसार दिल्ली में आज तेज धूप निकलेगी, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है. विभाग के मुताबिक, […]
दोनों हाथों से एक साथ फायर करने वाला, 24 से ज्यादा केस और 2.5 लाख का इनाम; कौन था एनकाउंटर में मारा गया मुख्तार का खासमखास गुर्गा अनुज कनौजिया?
गोरखपुर की स्पेशल टास्क फोर्स STF को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है. मुख्तार अंसारी के कुख्यात शूटर अनुज कन्नौजिया को गोरखपुर STF ने झारखंड पुलिस के सहयोग से जमशेदपुर में मार गिराया है. इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. अनुज का पूर्वांचल के कई जिलों में खौफ था और वह मुख्तार का भरोसेमंद आदमी था. उसे मुख्तार का राइट हैंड कहा जाता था. एक दिन पहले ही अनुज कन्नौजिया पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था. STF लगातार उसकी फिराक में लगी थी लेकिन अपने ठिकानों के बदलने से वह आसानी से बचता जा […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
