Author: atalhind
सोनिया-राहुल को निशाना बनाया जा रहा- नेशनल हेराल्ड केस पर कांग्रेस आक्रामक, देशभर में प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद पार्टी उग्र हो गई है. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कांग्रेस ऑफिस के बाहर भारी बैरिकेटिंग की गई थी. दोपहर बाद कांग्रेस की ओर से सभी पार्टी मुख्यालय में भी प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है. सचिन पायलट ने कहा कि इसके जरिए राहुल गांधी, सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को 24, अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के […]
सुप्रीम कोर्ट में आज वक्फ संशोधन कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दर्जनों याचिकाओं पर सुनवाई होनी है. मोटे तौर पर इस कानून का विरोध ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे बड़े मुस्लिम इदारे और विपक्षी पार्टियां कर रही हैं. पर एक सिख धर्म के अनुयायी दया सिंह ने भी इस कानून को अदालत में चुनौती दिया है. दया सिंह गुरूद्वारा सिंह सभा, गुड़गांव के अध्यक्ष हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की है. आइये जानें उनकी दलीलें क्या हैं. दया सिंह का कहना है कि वो धार्मिक भाईचारे के हिमायती हैं. साथ ही, लोगों में किए […]
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल हिंसा पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि लातों के भूत बातों से नहीं, डंडे से ही मानेंगे. सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल जल रहा है, वहां की मुख्यमंत्री चुप हैं. उन्होंने सेक्युलरिज्म के नाम पर दंगाइयों को खुली छूट दे दी है. हरदोई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर सब चुप हैं. मुर्शिदाबाद दंगों पर कांग्रेस चुप है. समाजवादी पार्टी (सपा) चुप है. टीएमसी चुप है. […]
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में रविवार की रात बड़ा बवाल हुआ. बवाल की शुरुआत अंबेडकर सर्किल पर नाम पट्टिका लगाने को लेकर शुरू हुआ. इसके बाद कांग्रेस की बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने गाड़ी में बैठे बीजेपी नेता का कॉलर पकड़ कर खींचा. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. घटना बौंली के आंबेडकर सर्किल का है. सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी मुश्किल से हालात संभाला. विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा नेताओं पर शराब पीकर उत्पात मचाने का आरोप लगाया. वहीं भाजपा नेताओं ने […]
गुजरात के व्यापारी को बिहार बुलाया, नालंदा में 2 दिन कैद रखा; फिर हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका
बिहार के जहानाबाद में दो दिन पहले नेशनल हाईवे के किनारे मिले शव की शिनाख्त हो गई है. यह शव गुजरात के एक बड़े व्यवसायी का है. वह चार दिन पहले पटना हवाई अड्डे पर उतरे थे और वहीं से उनका अपहरण हो गया था. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक व्यवसायी को जालसाजों ने झांसा देकर पटना बुलाया था और उन्हें अगवा कर उगाही करने की कोशिश की. दो दिन साथ रखने के बाद भी जब जालसाजों को उनके पास से कुछ नहीं मिला तो हत्या कर शव को घोसी थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे डाल दिया था. घोसी […]
SIT बने और ममता सरकार से जवाब मांगा जाए… बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में जमकर हिंसा हुई, हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच हिंसा के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. जिसमें सांप्रदायिक हिंसा की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किए जाने की मांग की गई है. इसके साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने के मसले पर बंगाल सरकार से स्पष्टीकरण तलब किए जाने की मांग की है. इस याचिका को वकील शशांक शेखर झा ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया है. याचिका में मांग की गई है… पश्चिम बंगाल में चल रही […]
नोटिस से पटी दीवारें, कोर्ट के समन और बिखरे पड़े बिल… कुछ ऐसी है मेहुल चोकसी के फ्लैट की हालत
भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. उसने कई बैंक को करीब 14 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाया है. गिरफ्तारी के बाद अब मुंबई में उसकी प्रॉपर्टी पर जांच एजेंसियों के एक्शन से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर देगी. चोकसी और उसकी पत्नी के फ्लैट की दीवारें जांच एजेंसियों के नोटिस से भरी पड़ी हैं. साउथ मुंबई, दादर और चरनी रोड पर मेहुल चोकसी की करोड़ों रुपये कीमत की संपत्ति सीज की जा चुकी है. साउथ मुंबई के बेहद पॉश और महंगे इलाके वालकेश्वर में समुद्र से […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
