Author: atalhind
दिल्ली और सोनीपत के बाद अब मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सिविल लाइन के गड्ढे में काम करने वाले मजदूरों के साथ हादसा हो गया, जहां गड्ढे में काम करते हुए दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. स्टेशन गंज थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने सीवर लाइन के गड्ढे में उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों मजदूर सीवर लाइन के सुधार कार्य में लगे थे. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मणिन्द्र कुमार, थाना प्रभारी और नगर पालिका […]
बेटी से रेप के आरोप में जेल की सजा काट रहा था पिता, कोर्ट को मिले ऐसे सबूत… पलट गई पूरी कहानी
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सौतेले पिता को आखिरकार इंसाफ मिल ही गया. अपनी बेटी से रेप के आरोप में 13 महीने तक जेल में रहे सौतेले पिता कोर्ट ने बरी दिया है. कोर्ट ने कहा कि आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए मृतका के सौतेले पिता के खिलाफ बयान दिए थे. कोर्ट ने इस मामले की जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही मामले की दोबारा जांच करने को कहा है. मामला 7 साल पुराना है. 14 जून 2018 को भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली […]
बिहार पहुंचने के बाद सचिन पायलट ने ड्राइविंग सीट की कमान अपने हाथों में ले ली है. प्रेस कॉन्फ्रेंस से निकलने के बाद होटल मौर्य के पोटिको में सचिन पायलट ने गाड़ी के ड्राइवर को हटा कर खुद ड्राइविंग सीट पर बैठ गए और उनके ठीक बगल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे थे. संकेत साफ है बिहार में अब कांग्रेस किसी के पीछे नहीं चलेगी बल्कि खुद ड्राइविंग सीट पर बैठकर नेतृत्व करेगी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा का समापन है. हमलोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. राहुल गांधी ने […]
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने 26-11 मुंबई अटैक के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को भारत लाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है लेकिन इसी के साथ कुलभूषण जाधव को लेकर उन्होंने भारत सरकार पर तंज भी कसा है. संजय राउत ने कहा कि तहव्वुर राणा को अमेरिका से लाया जाना सराहनीय है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने सवाल भी पूछा कि राणा को मुकदमा चलाने और फांसी पर चढ़ाने के लिए लाया गया है या एक पार्टी को इसका श्रेय लेने के लिए भेजा गया है? संजय राउत ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
