Author: atalhind
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने छात्रा से बलात्कार के आरोपी को जमानत दे दी. छात्रा ने आरोप लगाए थे कि बार में मिले एक शख्स ने उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया था. वहीं आरोपी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि छात्रा ही उसके साथ जाने को तैयार हुई थी और सहमति से संबंध बना था. मामले को लेकर छात्रा द्वारा थाना-126 गौतम बुद्ध नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने यह आदेश दिया. मामले में आरोपी बना गए निश्चल चंदक को 11 दिसंबर 2024 […]
ईंट-भट्ठे वाला इश्क! वहीं पर लिव इन में रहे, 2 बच्चे भी पैदा हुए; अब प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बैतालपुर बरारी गांव में ईंट भट्ठा पर काम करने वाले दो मजदूरों के विवाह की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. दोनों की धूमधाम से बारात निकली और बारात में ईट भट्ठा मालिक समेत आसपास के भट्ठा के मजदूर भी शामिल हुए. कुछ समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर इस बारात में हिस्सा लिया. इंदु भट्ठा के दो मजदूरों का विवाह इनके साथ काम करने वाली युवतियों से हुआ है, जो लिव इन रिलेशन में रह रही थी. दरअसल, बरारी गांव में एक ईट भट्ठा है जिसके भट्ठा मालिक नंदलाल यादव हैं. इनके भट्टे पर […]
उत्तर प्रदेश के मेरठ मेंसूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. वार्ड 18 सराय काजी से भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह ने डिपो में जमकर बवाल किया और फायरिंग कर दी. फायरिंग में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के चालक अविनाश के पैर में गोली लग गई. घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोपी पार्षद की पिटाई कर दी. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और नौचंदी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पार्षद रविंद्र सिंह की डिपो प्रभारी राजेश कुमार से किसी […]
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भले ही एक साल का समय बाकी है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ वाले सियासी मंत्र से टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी से मुकाबला करने और चौथी बार चुनाव जीतने का तानाबाना बुन रही हैं. मुसलमानों के साथ हिंदू वोटों की नाराजगी का कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रही और सभी को साधकर चल रही है. मुस्लिम के साथ हिंदू वोटों का सियासी बैलेंस बनाकर ममता बनर्जी 2026 की चुनावी जंग जीतने की कवायद में है. वक्फ […]
चंद घंटो के बाद मुंबई आतंकी हमलों के गुनहगारों में से एक तहव्वुर राणा भारत में होगा.राणा को भारत की न्यायिक एजेंसियों के सुपुर्द अमेरिका ने कर दिया. जिसके बाद भारतीय अधिकारियों की एक टीम उसे यूएस से लेकर दिल्ली के लिए निकल गई. उसे भारत में ट्रायल का सामना करना होगा. उसके प्रत्यर्पण को मोदी सरकारी की कूटनीति की बड़ी जीत कहा जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने भी सरकार की पीठ थपथपाई है. मीडिया रपटों में कहा जा रहा है कि राणा को तिहाड़ जेल की न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है. मुंबई में हुए […]
पेशी के दौरान युवक को आया चक्कर, मौत; परिजन का आरोप- बेटे के होंठ हो गए थे नीले, बह रहा था खून
मध्य प्रदेश के भोपाल में कोर्ट में पेशी के दौरान एक आरोपी की मौत से हड़कंप मच गया. वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था. तभी एक आरोपी युवराज केवट गश खाकर नीचे गिर गया. वह अस्पताल पहुंचता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान परिजन ने जमकर हंगामा किया. परिजन का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर पुलिस समय पर अस्पताल नहीं लेकर गई, इस वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और टीबी-दमा जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था. […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
