Author: atalhind
बुर्का-हिजाब सुरक्षा के लिए खतरा, 90% मुस्लिम आबादी वाले इस देश में महिलाओं के पर्दे पर पाबंदी
मुस्लिम बहुल किर्गिस्तान ने नकाब पर बैन लगाने का बड़ा फैसला किया है. किर्गिस्तान की सरकार का कहना है कि नकाब में आतंकी छुपे हो सकते हैं, इसलिए महिलाएं पूरे शरीर का नकाब पहनकर सड़कों पर न चलें. नियमों का उल्लंघन करने पर कड़े दंड का प्रावधान किया गया है. स्थानीय मीडिया एकेआई प्रेस के मुताबिक मुसलमानों के आध्यात्मिक प्रशासन (मुफ्तयात) ने सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें कहा गया है कि महिलाएं पूरे शरीर को ढंकने वाला नकाब या बुर्का नहीं पहन सकती हैं. मुफ्तीयात ने कहा है कि जो महिलाएं पूरे शरीर को ढंककर […]
दोपहर का समय ऐसा होता है जब शरीर थोड़ी राहत चाहता है और दिमाग सुस्त होने लगता है. खासकर जब हम पेट भरकर लंच कर लेते हैं, तो उसके बाद आलस और नींद घेर लेती है. चाहे आप ऑफिस में हों या घर पर काम कर रहे हों, दोपहर के खाने के बाद काम में मन नहीं लगता और शरीर भारी-सा लगने लगता है. ये सुस्ती सिर्फ खाना खाने की वजह से नहीं होती, बल्कि ये इस बात पर भी डिपेंड करती है कि आपने क्या खाया है, कितना खाया है और खाने के बाद आपकी आदतें क्या हैं. जरूरी […]
जम्मू रीजन के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. दो से तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है. इस ऑपरेशन को जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब सुरक्षाबल जिले के रामनगर क्षेत्र के जोफर इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से फायरिंग जारी है. बता दें […]
वक्फ का नया कानून बन गया है. देश में कानून को लागू किए जाने की मोदी सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों ने वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन का भी ऐलान कर दिया है, तो बीजेपी यह बताने में जुटी है कि नया कानून कैसे मुसलमानों के हित में है. ऐसे में वक्फ कानून की पहली सियासी परीक्षा बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में होगी, जहां मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में है. ऐसे में देखना है कि बिहार चुनाव में मुस्लिमों का सियासी स्टैंड क्या रहेगा? बिहार […]
कौम के साथ गद्दारी की… जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल, बीजेपी बोली- AAP ने हिंदुओं को गाली दी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीसरे दिन यानी बुधवार को वक्फ संशोधन अधिनियम पर चर्चा की मांग की गई और जमकर हंगामा हुआ. इस बीच बीजेपी विधायकों और आम आदमी पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली है. साथ ही साथ मलिक ने पीडीपी पर गद्दारी करने के आरोप लगाए हैं. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही तीन घंटे के लिए स्थगित कर दी गई. विधानसभा के अंदर आप विधायक मेहराज मलिक ने पीडीपी के नेता वहीद पारा से कहा कि तुमने बीजेपी के साथ मिलकर गद्दारी की है. सदन में हंगामे के बाद बीजेपी विधायक […]
मानव चैन-धरना-गिरफ्तारी-ब्लैक आउट… वक्फ कानून के खिलाफ ऐसी है मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तैयारी
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है. वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ “वक्फ बचाओ मुहिम ” के पहले दौर का आगाज 10 अप्रैल से शुरू होगा और 7 जुलाई तक चलेगा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, ये मुहिम शाह बानो मामले की तरह शहर से लेकर गांव तक चलाई जाएगी. “तहफ्फुज़ ए औकाफ़ कारवा ” यानी वक्फ की हिफाजत के नाम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 22 अप्रैल को बड़ा कार्यक्रम होगा. वहीं, 7 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित […]
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. यहां नैनी थाना क्षेत्र में नए यमुना पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है. निर्माणाधीन रेलवे पावर हाउस पर एक ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक मजदूर और तीन बच्चे शामिल हैं. घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की है. गिट्टी से लदा ट्रक निर्माण स्थल पर पहुंचा था. बैक करते समय ट्रक ने मजदूर छोटेलाल और तीन बच्चों को कुचल दिया. छोटेलाल की उम्र 45 वर्ष थी और वह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपारी गांव का रहने वाला था. […]
5 बार हुई नसबंदी, फिर भी 2.5 साल में 25 बार प्रेग्नेंट हो गई महिला… आगरा में ये क्या हुआ?
उत्तर प्रदेश से आगरा में एक महिला की पांच बार नसबंदी करवाई गई. फिर भी ढाई साल में वो 25 बार प्रेग्नेंट हुई. सुनने में यह अजीब लग रहा है ना? ऐसा एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है. लेकिन जब इसकी असलियत सामने आई तो हर कोई सन्न रह गया. यह चौंकाने वाला मामला तब सामने आया जब स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी फतेहाबाद का नियमित ऑडिट कराया. ऑडिट टीम जैसे-जैसे दस्तावेजों की जांच करती गई, वैसे-वैसे उनके होश उड़ते चले गए. एक ही नाम की महिला की रिकॉर्ड में 25 बार डिलीवरी और पांच बार नसबंदी […]
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम पर सरकार एक बार फिर से मेहरबान हो गई है. रेप और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम जेल से बाहर आ गया है. राम रहीम को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से 21 दिन की फरलो दी है. अब वो पुलिस सुरक्षा के बीच जेल से निकल कर सिरसा अपने डेरा को ओर वापस चला गया है. राम रहीम इस बार फरलो में सिरसा डेरा में ही रहेगा. 13 वीं बार आया फरलो पर आया बाहर सिरसा डेरा सच्चा सौदा […]
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए दोहरा अलर्ट जारी किया है. एक ओर राज्य के 17 जिलों में लू (हीटवेव) की चेतावनी दी गई है, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इन जिलों में गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं. यहां दिन के तापमान में तेज़ बढ़ोतरी और गर्म […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
