मध्यप्रदेश

लफ्फाज हो तो शिवराज सिंह जैसा! : हर रोज 115 किसान आत्महत्या, लेकिन लफ्फाजी आमदनी आठ गुना बढ़ने की आलेख : बादल…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह इस समय मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान वो गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. यह कार्यक्रम सीआरपीएफ के 86वें स्थापना दिवस समारोह का हिस्सा है. सीआरपीएफ दिवस हर साल 19 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1950 में तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने बल को झंडा दिया था. इसमें कहा गया है कि इस साल परेड 17 अप्रैल को विस्तारित समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित की जा रही है. अमित […]

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से हैरान कर देने वाला घटना सामने आई है. यहां उपसरपंच को आदिवासी युवती से विवाह करना बहुत महंगा पड़ गया. दरअसल, ये पूरी घटना छिंदवाड़ा जिले हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव की है. सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव के एक आदिवासी युवती से विवाह के बाद गांव भर में हलचल मच गई. समाज के ठेकेदारों को उपसरपंच उरदलाल यादव का आदिवासी युवती से विवाह कर लेना बेहद नागावार गुजरा. बस फिर क्या था दस गांवों के सरपंचों की पंचायत बैठी और उपसरपंच ये लिए ये आदेश जारी किया गया कि वो 1.30 लाख […]

 इंदौर। विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष के मामले में मचे सियासी घमासान को शांत करने की रणनीति भाजपा कार्यालय की तीसरी मंजिल पर बंद कमरे में हुई बैठक में तय की गई। बताया जा रहा है कि विधायक गोलू शुक्ला एक अन्य विधायक के साथ देवास के लिए निकल चुके थे। योजना थी कि वे वहां जाकर पुजारी से मुलाकात करेंगे और माफी मांगकर मामले को शांत करने का प्रयास करेंगे। नेता देवास के लिए निकलने की तैयारी में थे कि उनके पास फोन पहुंचा और कहा गया कि वे तुरंत पार्टी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा […]

भोपाल। बीते तीन दिनों में सांप्रदायिक सद्भाव और माहौल बिगाड़ने की प्रदेश में तीन बड़ी घटनाओं ने यह संकेत दिया है कानून-व्यवस्था पंगु होती जा रही है। पुलिस-प्रशासन घटनाएं होने के बाद सक्रियता दिखा रहा है। सबसे पहले गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव हुआ। नीमच में शराबियों और उपद्रवियों ने तीन जैन मुनियों को पीटा। भिंड में आंबडेकर जयंती के उपलक्ष्य में निकले गए जुलूस में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद और फायरिंग से एक मौत हो गई। जानकारों का कहना है कि यह घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं, पर पुलिस […]

खंडवा। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन के लिए प्रोटोकाल का नया सिस्टम लागू होगा। विशेष दर्शन करवाने के लिए वालेंटियर का नाम, नंबर की जानकारी मिलेगी। मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट में अन्य सेवाएं और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। घर बैठे भी ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक की सुविधा मिलेगी। निर्धारित शुल्क जमा कर श्रद्धालु घर में स्क्रीन पर अभिषेक भी देख सकेंगे। ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और मंदिर में आम तथा खास दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा मंथन किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों के साथ तीर्थनगरी और मंदिर का दौरा किया। […]

भोपाल। मोहन सरकार की दुविधा इन दिनों बढ़ी हुई है। तत्कालीन शिवराज सरकार के समय के एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें अधिकारियों के विरुद्ध सीधी कार्रवाई होनी चाहिए, पर ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन में नियुक्तियों का घोटाला सामने है। इसमें तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएम बेलवाल और तत्कालीन अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास इकबाल सिंह बैंस की भूमिका पर सवाल उठे हैं। वहीं, पूरक पोषण आहार घोटाले को लेकर महिला एवं बाल विकास के साथ एमपी एग्रो घेरे में आया पर किसी अधिकारी के विरुद्ध कोई […]

अपील

अटल हिन्द से जुड़ने के लिए शुक्रिया। जनता के सहयोग से जनता का मीडिया बनाने के अभियान में कृपया हमारी आर्थिक मदद करें।

राशिफल

Top Trending

अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक

राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)