विदेश
अमेरिका से भारत लाए गए मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा पर अमेरिका का बयान सामने आया है. अमेरिका ने बताया है कि मुंबई में हमला पूरा होने के बाद, राणा ने कथित तौर पर हेडली से कहा कि भारतीय इसके हकदार थे. हेडली के साथ एक इंटरसेप्टेड बातचीत में राणा ने कथित तौर पर उन 9 लश्कर आतंकवादियों की सराहना की, जो हमले के दौरान मारे गए थे. तहव्वुर राणा ने यह भी कहा कि उन्हें (आतंकियों) निशान-ए-हैदर दिया जाना चाहिए. ये पाकिस्तान का युद्ध में वीरता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है, जो शहीद सैनिकों के […]
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया भर के देशों पर लगाई टैरिफ को 90 दिनों के लिए पॉज करने के फैसले के बाद भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 1,000 अंकों की तेजी के साथ ओपन होकर 74,956.53 पर कारोबार कर रहा है.इसके अलावा सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है. सबसे ज्यादा तेजी मेटल और फार्मा के शयरों में देखी गई. खबर लिख जाने तक सेंसेक्स 1.70 फीसदी की तेजी के साथ 75,101.19 अंक पर कारोबार कर […]
सोशल मीडिया पर इजराइल के खिलाफ लिखा तो अमेरिका में लग जाएगा बैन, वीजा और ग्रीन कार्ड से भी धोना पड़ेगा हाथ
अमेरिका में रह रहे इजराइल विरोधी लोगों की अब खेर नहीं है. अमेरिका के आव्रजन अधिकारियों ने बुधवार को ऐलान किया कि वे सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच करेंगे और उन लोगों को वीजा या ग्रीन कार्ड नहीं दिया जाएगा जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा यहूदी विरोधी (Anti-Semitic) मानी जाने वाली सामग्री पोस्ट करते हैं. यहूदी विरोधी के रूप में माने जाने वाली पोस्टों में अमेरिका की ओर से आतंकवादी घोषित किए गए समूहों के समर्थन में सोशल मीडिया पर लिखना या कुछ शेयर शामिल होगा, जिसमें हमास, लेबनान का हिजबुल्लाह और यमन का हूती शामिल हैं. यह […]
बुर्का-हिजाब सुरक्षा के लिए खतरा, 90% मुस्लिम आबादी वाले इस देश में महिलाओं के पर्दे पर पाबंदी
मुस्लिम बहुल किर्गिस्तान ने नकाब पर बैन लगाने का बड़ा फैसला किया है. किर्गिस्तान की सरकार का कहना है कि नकाब में आतंकी छुपे हो सकते हैं, इसलिए महिलाएं पूरे शरीर का नकाब पहनकर सड़कों पर न चलें. नियमों का उल्लंघन करने पर कड़े दंड का प्रावधान किया गया है. स्थानीय मीडिया एकेआई प्रेस के मुताबिक मुसलमानों के आध्यात्मिक प्रशासन (मुफ्तयात) ने सरकार के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें कहा गया है कि महिलाएं पूरे शरीर को ढंकने वाला नकाब या बुर्का नहीं पहन सकती हैं. मुफ्तीयात ने कहा है कि जो महिलाएं पूरे शरीर को ढंककर […]
अपील
राशिफल
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)

