AtalHind
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra)टॉप न्यूज़हरियाणा

भाजपा विधायक सुभाष सुधा के पैरों में झूका दिया तिरंगा

तिरंगा को लेकर भाजपा के हिसार विधायक के बाद थानेसर विधायक की करतूत भी हुई उजागर
तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा विधायक सुभाष सुधा के पैरों में झूका दिया तिरंगा
थानेसर में भाजपा की तिरंगा यात्रा थी जिसके संयोजक विधायक सुभाष सुधा थे,यात्रा में सेल्फी के चक्कर मे एक अज्ञात व्यक्ति ने विधायक सुधा के घुटनों में राष्ट्रध्वज झुका दिया।
जैसे हो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुरुक्षेत्र मीडिया ने भी राष्ट्र ध्वज के अपमान से जुड़े इस वीडियो को प्राथमिकता से प्रकाशित किया।
कुरुक्षेत्र मीडिया पर वीडियो चलते ही विवाद हो गया,विधायक सुधा के समर्थक कुरुक्षेत्र मीडिया को टारगेट करने लगे,एक बार फिर आरोप प्रत्यारोप शुरू हुए,इसी बीच एक विधायक के समर्थक पूर्व चेयरमैन द्वारा 10,20 लोगो के साथ थाने में धरना दिया गया जंहा कुरुक्षेत्र मीडिया के प्रति अभद्र भाषा और गलत नारे लगाए गये।
आपको बता दें कि कुरुक्षेत्र मीडिया द्वारा पहले भी विधायक और सांसद की एसवाईएल से जुड़ी एक वीडियो चलाई थी जिसके बाद कुरुक्षेत्र मीडिया के संपादक राजेन्द्र सनेही के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया था जिसे मीडिया संगठनों के दबाव में बाद में रद्द किया गया।
एक बार फिर विधायक सुधा के समर्थकों ने तिरंगे के अपमान वाली वीडियो को लेकर कुरुक्षेत्र मीडिया और पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने का खूब दबाव बनाया,पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र में भाकियू तिरंगे के अपमान को लेकर कई जगह विधायक के पुतले फूंक चुकी है। वीडियो और फोटोग्राफ सोसल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हैं।
Advertisement

Related posts

सिर्फ सीएम खट्टर के साथ फोटो खिंचवाने के लायक रह गए बीरेंद्र सिंह

admin

आधी रात को ट्विटर, विपक्षी नेताओं, पत्रकारों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज

admin

हरियाणा में 21 व पंजाब में 163 वर्तमान और पूर्व सांसद-विधायकों पर चल रहे है केस

admin

Leave a Comment

URL