बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर देश भर का जनजाति समाज एकत्र
गुरुग्राम में हुआ राजस्थान से आये हज़ारों वनवासियो का भव्य स्वागत
बादशाहपुर, 25 मई 2026: राजस्थान के सात जनजातिये क्षेत्रों
गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा एवं ढोल नंगाड़ो से भव्य स्वागत किया।
दो हज़ार से अधिक लगभग 48 बसों अवं 12 निजी वाहनों में आये वनवासी
गुरुग्राम/24 मई /अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
लाल किला मैदान दिल्ली में होने जा रहे जनजाति सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम में भाग लेंने के लिए जाने से पहले सोहना रोड बादशाहपुर स्थित जोधा फार्म में अल्पविश्राम के लिए रुके। भारतीय सनातन संस्कृति के संवाहक जनजातीय समाज की आस्था, संस्कृति और परम्परा की रक्षा तथा जन जागृति के उद्देश्य से धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती वर्ष के पावन अवसर पर देश भर का जनजाति समाज एकत्र हुआ। इस कार्यक्रम में देश भर से आए दो लाख जनजातीय समाज के लोगों ने भाग लिया।
राजस्थान से आये जनजातिये समूह की अगुवाई कर रहे राधेश्याम भील ने बताया कि राजस्थान से 11,000 से आधी वनवासी जो अब राजस्थान के विभिन गावों में रह रहे है दिल्ली कार्यक्रम में पहुँचे। वनवासी कल्याण आश्रम हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र कुमार नरेश व जिला संयोजक जगदीश कुकरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि बसों के द्वारा जनजाति समाज के बंधु भगिनी समागम में भाग लेने हेतु 23 मई की देर रात्रि से ही आने शुरू हो गए थे। जिनका यहाँ पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनका कहना था कि जनजातीय बन्धुओं से मिलकर आनंद की जो अनुभूति हुई उसका वर्णन नही किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जोधा फार्म में जनजातीय बन्धुओं के लिये नहाने, खाने व विश्राम करने की पूर्ण व्यवस्था की गई थी। व्यवथा से अभूत जनजातीय बन्धुओं ने भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सहरिया जनजाति द्वारा विश्व प्रसिद्ध गैर नृत्य एवं गरासिया बंधुओं का भी आना हुआ। जनजातीय बन्धुओं का स्वागत करने के लिए विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम मेयर के पति तिलक राज मल्होत्रा, पार्षद अमित भड़ाना,डॉ अशोक दिवाकर, आरएसएस प्रान्त सेवा प्रमुख हरीश कुमार, महानगर संघ चालक जगदीश ग्रोवर, विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप, प्रान्त प्रचार प्रमुख संजीव आहूजा, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, अध्यक्ष गुरुग्राम कृष्ण वर्मा आदि कार्यकर्ता पहुंचे।
कार्यक्रम का आयोजन जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ । इस समागम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहें । इस अवसर पर जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेशराम भगत, वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहें।
जनजाति सुरक्षा मंच एवं जनजाति जागृति समिति के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली में आयोजित जनजातिये सांस्कृतिक समागम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से यथा सुदूर उत्तर पूर्वी राज्यों एवं अण्डमान निकोबार द्वीप समूह से भी लगभग 567 विभिन्न जनजाति प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मातृ शक्ति, युवा एवं प्रबुद्धजन इस ऐतिहासिक समागम में अपनी विशिष्ट पहचान, वेशभूषा एवं वाद्ययंत्रों के साथ सहभागी बनें। यह समागम जनजातीय समाज की सांस्कृतिक अस्मिता, पारम्परिक जीवन मूल्यों और सामुहिक चेतना को प्रत्यक्ष अनुभव करने का महत्वपूर्ण अवसर था ।
Add A Comment


