केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
-कहा, जब नेतृत्व दूरदर्शी हो और लक्ष्य जनकल्याण हो, तब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है योजनाओं का लाभ
-राज्यसभा सांसद ने नागरिकों से विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का किया आह्वान
फतेहाबाद, 16 जून/अटल हिन्द ब्यूरो
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
केंद्र सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला लघु सचिवालय स्थित सभागार में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, एसडीएम राजेश कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप निदेशक अमित पंवार भी उपस्थित रहे।
इससे पहले केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन राज्यसभा सांसद सुभाष बराला द्वारा किया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के कार्य की सराहना की।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर आधारित सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है, ताकि आमजन को इन योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी मिल सकें और इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सकें।
प्रदर्शनी में मुफ्त उपचार, दिव्य बने आस्था के धाम, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी, मेरा स्टार्टअप, स्पोट्र्स स्टार्स, सम्मान, सुरक्षा और सुविधा, कुपोषण हारा बचपन जीता, मेरे परिवार को मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, किसान सम्मान निधि, मुफ्त बिजली, गारंटी फ्री लोन, डीबीटी से जीवन हुआ आसान, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी में भारत की उंची उड़ान, यूपीआई से लेन-देन हुआ आसान, देश की तेज रफ्तार आदि का विकासात्मक दृष्टिकोण दर्शाया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष केवल उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं हैं, बल्कि करोड़ों किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की कहानी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाकर कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड भारत का सपना साकार किया है।
वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण, वन रैंक-वन पेंशन लागू करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन महादेव, सर्जिकल स्ट्राइक करके देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जन सेवा की नई ऊंचाईयों को छू रहा है।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कृषि बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि सडक़ एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आज गांवों और शहरों के बीच की दूरी कम हुई है और विकास की गति तेज हुई है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का नया मॉडल बनकर उभरी है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए सांसद सुभाष बराला ने कहा कि सरकार ने हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया है। इससे हजारों परिवारों को योजना का लाभ मिला है और उनके अपने घर का सपना साकार हुआ है।
महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति प्रदान की है। इसी प्रकार पीएम स्वनिधि योजना, जनधन योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सुधार किया है।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों की यात्रा यह साबित करती है कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो और लक्ष्य जनकल्याण हो, तब जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने सभी नागरिकों से विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यह अवधि किसानों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों के सपनों को साकार करने की यात्रा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों परिवारों को पक्का घर मिला है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सुरक्षा प्रदान की जा रही है।
पत्रकारवार्ता में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई है। युवाओं के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधुनिक आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है। इसी प्रकार हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनसेवा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।


