Author: atalhind

कार्तिक आर्यन के लिए बीते कुछ साल शानदार रहे हैं. साल 2024 में उनकी दो फिल्मों ने फैन्स को खूब इम्प्रेस किया. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे पीटे गए. यही वजह है कि वो लंबे वक्त से डायरेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. इस वक्त उनके खाते में कई फिल्में हैं. पर वो फिलहाल अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो इसी साल दिवाली पर आने वाली है. इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट श्रीलीला नजर आ रही हैं. दोनों का एक वीडियो भी सामने आ चुका है. इसी बीच पता लगा कि […]

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है. मार्केट का मुख्य सूचकांक सेंसेक्स करीब 150 अंक लुढ़क कर 77,446.97 पर कारोबार कर रहा है, जिसका असर सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. गोल्ड के दाम में आज यानी 28 मार्च को तेजी आई है. 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 89,850 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 82,360 रुपये है. आइए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें आज क्या हैं. गुड रिटर्न्स के डेटा के […]

कई बार प्यार में डूबे कपल्स ऐसी हरकतें कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है. यहां एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर मेला देखने पहुंचा. दोनों झूले पर बैठे और एक दूसरे को किस (चूमने) करने लगे. यही नहीं, दोनों काफी देर तक अश्लील हरकतें भी करते रहे. जैसे ही लोगों ने उन्हें ऐसा करते देखा तो तुरंत झूला रुकवा दिया. झूला रुकवाते ही लोगों ने प्रेमी की क्लास लगा दी. उसे खूब पीटा. फिर लड़का-लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी दी. जैसे ही लड़का-लड़की […]

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने सोशल मीडिया पर कविता पोस्ट करने के मामले में उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया. कविता संबंधी आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मौलिक अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए. पुलिस बुनियादी सुरक्षा की रक्षा करे. जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने यह फैसला सुनाया. अभिव्यक्ति की आजादी पर शीर्ष अदालत ने कहा कि कविता, कला और व्यंग जीवन को सार्थक बनाते हैं. कला के माध्यम से अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी है. विचारों का सम्मान होना चाहिए. इमरान […]

साल 2005 में एक महिला दुल्हन बनकर ससुराल आई. आरोप है कि कुछ दिन बाद ही उसने ससुरालियों को तंग करना शुरू कर दिया. फिर जब बेटी बेटी पैदा हुई तो बहू ने पति और सास-ससुर को घर से निकाल दिया. अब तीनों पीड़ित न्याय की मांग कर रहे हैं. खबर राजस्थान के जोधपुर स्थित लालसागर इलाके की है. यहां एसडीएम कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने बुजुर्ग दम्पत्ति और उनके इकलौते बेटे के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है. लोकल पुलिस को पाबंद किया है कि वे कोर्ट के आदेश का फीडबैक लेते रहें और कोर्ट को इसकी जानकारी देते […]

आपने आज तक लुटेरी दुल्हन के किस्से तो बहुत सुने होंगे जहां लड़की पैसे के लिए अमीर दूल्हा देखकर शादी करती है. उसके बाद मौका देखकर घर के जेवर, रुपए आदि लेकर फरार हो जाती है. हालांकि आज हम आपको सुनाते है कानपुर के लुटेरे दूल्हे की कहानी. दूल्हे ने पहले महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया, उसके बाद शादी की और फिर मौका देखकर जेवर, रुपए सब लेकर फरार हो गया. ऐसे में अब महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में बुशरा इरफान […]

धार्मिक नगरी काशी में नवरात्र पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाई गई है.देर शाम तक चली नगर निगम के कार्यकारिणी की बैठक में ये फैसला लिया गया है. पूरे नवरात्रि भर काशी में मटन-चिकन और मछली की दुकाने बंद रहेंगी. 30 मार्च से 6 अप्रैल तक नवरात्र का त्योहार है. ऐसे में 31 मार्च को पड़ने वाली ईद पर भी नॉनवेज की दुकानें बंद रहेंगी. कार्यकारिणी के सदस्य मदन मोहन के प्रस्ताव पर गहन मंथन के बाद ये फैसला हुआ है. नवरात्रि में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगाने के लिए हिन्दू संगठनों ने भी दो दिन पहले प्रशासन […]

अगर आप भी अक्सर होटल या रेस्टोरेंट में जाकर खाना खाते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. अगर आप किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं, तो आपको अलग-अलग खाने की चीजों पर अलग-अलग जीएसटी देना होगा. उदाहरण के लिए, अगर आप सिर्फ खाना खाते हैं, तो 5% जीएसटी लगेगा, लेकिन अगर खाने के बाद आइसक्रीम ऑर्डर कर ली, तो इस पर 18% जीएसटी देना होगा. यही नहीं, रोटी और पराठे पर भी अलग-अलग टैक्स लगाया जाता है. अगर कोई ग्राहक एक रोटी और दो पराठे खा ले, तो दुकानदार को बिल बनाते समय माथापच्ची […]

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फटने से तीन मजदूरों की मौत होने की खबर है. हादसे में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस जांच कर रही है कि बायलर कैसे फटा. जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए. मौके पर मृतक मजदूरों के परिजन भी पहुंच गए. उन्होंने शवों को उठने नहीं दिया. वह फैक्ट्री संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच […]

संभल शाही जामा मस्जिद के अध्यक्ष को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज हो गई है. नियमित जमानत पर दो अप्रैल को सुनवाई होगी. बीते दिनों मस्जिद के अध्यक्ष जफर अली पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी. जेल में बंद जफर अली की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई, जिसमें उन्हें झटका लगा है. उन पर हिंसा भड़काने का आरोप है. बता दें कि कोर्ट के आदेश पर बीते साल नवंबर में मस्जिद का सर्वे हुआ था. इस दौरान हिंसा भड़की थी. इस दौरान 4 लोगों की […]