हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी जारी रखा महापडाव,
मंत्री कृष्ण बेदी से टेलीफोन पर छह दौर की वार्ता के बाद कोई मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने अगले 48 घंटे में मुख्यमंत्री से समय दिलाने का दिलाया भरोसा
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हडताल को 31 मई तक बढाई
26 मई से 2 जून तक नरवाना से कुरुक्षेत्र सीएम हाऊस तक महापदयात्रा शुरु करने का ऐलान किया।
नरवाना /25 मई /नरेन्द्र जेठी
आज चिलचिलाती गर्मी में किया मंत्री कृष्ण बेदी के नरवाना कार्यालय पर भारी संख्या में जमा हो गए और शाम तक डटे रहे । मंत्री कृष्ण बेदी से टेलीफोन पर छह दौर की वार्ता के बाद कोई सहमति नहीं बन पाने के कारण दो दिन के महापडाव को पूरा करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हडताल को 31 मई तक बढाने और 26 मई से 2 जून तक नरवाना से कुरुक्षेत्र सीएम हाऊस तक महापदयात्रा शुरु करने का ऐलान किया।
हालांकि मंत्री ने 48 घंटे में मुख्यमंत्री से समय दिलाने का भरोसा दिलाया है। लेकिन ज्ञात रहे कि आज 11वें दिन भी ग्रामीण सफाई कर्मचारी हडताल पर हैं और दो दिवसीय महापडाव नरवाना में डाला गया। इस महापडाव की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा(सीटू) के प्रधान बसाऊ राम और ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन हरियाणा के प्रधान मुखपाल सिंह ने की तथा संचालन देवीराम ने किया।
कल 10 बजे से ही हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मियों ने स्थानीय कपास मंडी में डेरा डाला हुआ है। इस महापडाव में रात 10 बजे लेकर सुबह तक हजारों सफाई कर्मियों के अलग-अलग जत्थे आज और शामिल हो चुके है।
डबवाली से लेकर होडल तक और नांगल चौधरी से लेकर रायपुर रानी तक रातों रात हजारों ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए तथा 19 साल की बेगार खत्म करके उच्च न्यायलय के आदेश को लागू करवाकर पक्की नौकरी की मांग को लेकर बिना गर्मी की परवाह किए पहुँच गए। जिनमे बडी संख्या में महिला सफाई कर्मचारी भी शामिल हुई।
आज के महापडाव को संबोधित करते हुए सीटू हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार को घोर दलित विरोधी और मेहनतकश विरोधी करार देते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई है, तब से हर रोज मजदूरों कर्मचारियों पर हमले बढते जा रहे हैं। उन्होंने कहा ये सरकार दलित हितैषी होने का दावा करके सत्ता में आई थी लेकिन सबसे ज्यादा हमला आज दलितों के अधिकारों पर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज बडीे हैरानी की बात है कि हरियाणा में सफाई कर्मचारी का पद ग्रुप डी में आता है। लेकिन पिछले 12 साल में एक भी सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं कि गयी और ना ही किसी कर्मचारी को स्थायी किया किया गया। महंगाई की मार हर रोज मजदूरों कर्मचारियों पर बढती जा रही लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 2 साल से सफाई कर्मियों के वेतन में कोई बढौतरी नहीं कि गई और मजदूरों के वेतन में 10 साल बाद मामूली सी बढौतरी हुई है!
भाजपा सरकार के खिलाफ जब भी कोई वर्ग आंदोलन करता तो भाजपा उस आंदोलन को कमजोर करने के लिए भाजपा और आरएसएस हिन्दू मुस्लिम के नाम पर मेहनतकशों में फुट पैदा करती। जिसको मजदूर वर्ग अब समझ चुका है और अब जन आंदोलनों का उभार आएगा।

आज के महापडाव को सम्बोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने आंदोलकारी ग्रामीण सफाई कर्मियों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि आपकी मांग जायज है आपका आंदोलन जायज है। इसलिये हम पूरी ताकत के साथ आपके साथ खडे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ये ना समझे कि ग्रामीण सफाईकर्मियों के आंदोलन को लम्बा खींचकर तोड देंगें या दमन के सहारे दबा दिया जाएगा। ये सरकार की गलतफहमी है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार सफाई कर्मियों को इंसान नहीं मानती इसीलिए आज तक इनको पक्का नहीं गया। सफाई कर्मियों के वेतन में जितनी गैरबराबरी है वो अन्य किसी भी विभाग के कर्मियों के वेतन में नहीं मिलेगी।
7 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक वेतन सफाई कर्मियों का मिल जाएगा। वहीं सफाई कर्मियों को मरने के बाद भी सफाई कर्मियों के आगामी आंदोलन की घोषणा करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि सरकार के हठधर्मितापूर्ण रवैया और दलित विरोधी मानसिकता के कारण हड़ताल 31 मई तक बढ़ानी पड़ रही है।
28, 29, 30 मई को सभी मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। साथ ही 26 मई से 2 जून तक नरवाना से कुरुक्षेत्र सीएम हाऊस तक महापदयात्रा शुरु की जाएगी। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का यह आंदोलन अपनी बेगारी के खात्में और पक्की नौकरी के बिना समाप्त नहीं होगा।
आज के महापडाव को सीटू के नेता रमेशचंद्र संदीप जाजवान, सुखबीर सिंह, कामरेड विनोद, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता जोगिन्दर सिंह, नवाज राम, बीरभान, मिथुन, पूनम, राकेश सोहनलाल, नानकचन्द, सुनील कुमार, पवन कुमार व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संगठन के नेता राजेंद्र कुमार, साहब सिंह, संजय, मुकेश कुमार, जसविन्दर प्रोचा, कृष्ण कुमार तथा किसान सभा के प्रधान बलबीर सिंह, जनवादी नौजवान सभा के नेता नरेश दनोदा, फायर कर्मचारी संघ के प्रधान राजेन्द्र सिनंद व महासचिव गुलशन भारद्वाज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ नेता छाज्जू राम, नगरपालिका कर्मचारी संघ के नेता राजेश बागडी, रमेश तुषाम, मांगेराम तिगडा दलित अधिकार मंच हरियाणा के नेता शिवचरण ने भी संबोधित किया।ं


