10 किलो चांदी, 200000 नकद, ज्वेलरी और कीमती घड़ियो पर हाथ साफ,सनसनीखेज यह वारदात सोमवार और मंगलवार मध्य रात्रि की बताई गई
चोरों ने बंद मकान और कमरों के ताले तोड़ इस वारदात को अंजाम दिया,फिंगर एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम चोरों का सुराग लगाने के लिए मौके पर पहुंची वारदात अंजाम दिया जाने के समय मकान मालिक परिवार सहित गया हुआ था तीर्थ
गुरुग्राम /हेलीमंडी/07 जुलाई 2026 / अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
10 किलो चांदी, 200000 नकद, ज्वेलरी और कीमती घड़ियो पर हाथ साफ कर शातिर चोर फरार हो गए। चोरी की यह सनसनीखेज वारदात हेली मंडी क्षेत्र में टोडापुर इलाके की बताई गई है। वारदात के समय मकान मालिक परिवार सहित तीर्थ के लिए काशी विश्वनाथ गया हुआ था। चोरों द्वारा अंजाम दी गई चोरी की वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
चोरों का सुराग पता लगाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सहित डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मकान मालिक के नजदीक रिश्तेदार मदनलाल पुत्र रामनिवास की शिकायत पर मामला दर्ज कर अपनी जांच आरंभ कर दी है। इसी कड़ी में मकान मालिक दिवाकर पुत्र स्वर्गीय सुरेश गुप्ता के द्वारा कहा गया है कि वह लौटकर चोरी हुए सामान की सही जानकारी दे सकेगा।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट तथा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक टोडापुर रामपुर रोड पर दिवाकर पुत्र सुरेश गुप्ता का मकान है। दिवाकर परिवार सहित काशी विश्वनाथ तीर्थ के लिए गया हुआ है। शिकायतकर्ता मदनलाल पुत्र रामनिवास के मुताबिक चोरी की इस वारदात का मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों से मालूम हुआ।

जब वह मौके पर दिवाकर के घर पहुंचा तो घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया गया। इसके साथ ही घर के चार कमरे के ताले टूटे हुए तथा खुले मिले। अंदर अलमारी का सामान यहां वहां पर बिखरा हुआ था। इस घटना की जानकारी दिवाकर को दी जाने पर उसके द्वारा बताया गया अलमारी में 10 किलो चांदी, 200000 रुपए नकद, ज्वेलरी तथा कीमती घड़ियां भी रखी गई थी।
इसी कड़ी में परिवार के ही सदस्यों से उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस सनसनीखेज वारदात को तीन चोरों के द्वारा अंजाम दिया गया। तीन संदिग्ध व्यक्ति विभिन्न स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कमरे में देखे गए हैं ।
कथित रूप से इस सनसनीखेज वारदात को सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि में 1:40 से 3:10 के बीच में अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। इस प्रकार देखा जाए तो लगभग डेढ़ घंटे तक चोरों के द्वारा बेफिक्र होकर कमरे सहित अलमारी की तलाशी लेकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया गया।
मौके पर पहुंची फिंगरप्रिंट टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों से फिंगरप्रिंट भी लिए गए हैं। जिससे की चोरों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके वही। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज वारदात का जल्द से जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Add A Comment

