एमिटी ग्लोबल स्कूल के छात्रों की आईबीडीपी परीक्षा में शानदार सफलता,एमिटी के दो छात्रों के द्वारा प्राप्त किए गए पूरे 45 में 45 अंक
विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में सर्वाेच्च ग्रेड 7 अर्जित किया चेयरपरसन डॉ. अमिता चौहान ने कहा विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि
गुरुग्राम /08 जुलाई 2026 /अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम एमिटी ग्लोबल स्कूल ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय देते हुए इंटरनेशनल बैकालॉरिएट डिप्लोमा प्रोग्राम (आईबीडीपी) मई 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। विद्यालय के दो छात्रों ने 45 में से पूर्ण 45 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की, जबकि विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में सर्वाेच्च ग्रेड 7 अर्जित किया। विद्यालय का औसत आईबी डिप्लोमा परिणाम भी वैश्विक औसत से काफी अधिक रहा, जो विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विद्यार्थी हैं – लक्ष्य नारूला – 45/45, खेवना पंकज – 45/45, अनुष्री खंडेलवाल – 44/45, पलक चोपड़ा – 41/45, सानवी चौहान – 40/45 और मेहर बत्रा – 40/45। इस शानदार सफलता पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपरसन डॉ. (श्रीमती) अमिता चौहान ने कहा कि आईबीडीपी परीक्षा में हमारे विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि उनकी लगन, बौद्धिक जिज्ञासा और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। एमिटी में हमारा विश्वास है कि शिक्षा केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मविश्वासी, संवेदनशील और वैश्विक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण करना भी उसका उद्देश्य है। मैं विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा समर्पित शिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई देती हूँ और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।
गुरूग्राम के एमिटी ग्लोबल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती आरती गुप्ता ने कहा कि सभी छात्रों ने उच्च ग्रेड प्राप्त कर अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन, निरंतर मेहनत तथा सीखने के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उन्हेाने सभी विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों के निरंतर सहयोग की सराहना की, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को अपनी सर्वाेच्च क्षमता विकसित करने का अवसर मिला।
विदित हो कि इंटरनेशनल बैकालॉरिएट डिप्लोमा प्रोग्राम (आईबीडीपी) विश्वभर में अपनी कठोर शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान-आधारित अध्ययन पद्धति तथा वैश्विक दृष्टिकोण वाले विद्यार्थियों के निर्माण के लिए जाना जाता है। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को कठिन पाठ्यक्रम, स्वतंत्र शोध, विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मकता तथा सामुदायिक सेवा जैसी विभिन्न गतिविधियों में संतुलन बनाए रखना होता है। ऐसे में यह उपलब्धि और भी अधिक महत्वपूर्ण बन जाती है। इन उत्कृष्ट परिणामों के साथ एमिटी ग्लोबल स्कूल, गुरुग्राम ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया है। विद्यालय विद्यार्थियों को विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए तैयार करने के साथ-साथ ज्ञान, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और वैश्विक दृष्टिकोण से परिपूर्ण जिम्मेदार नागरिक बनाने के अपने उद्देश्य को निरंतर सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहा है।
Add A Comment

