प्रशासनिक फेरबदल: गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, AGMUT कैडर के 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; चंडीगढ़ से भी कई अफसर बदले
चंडीगढ़ / 09 जुलाई 2026 / अटल हिन्द ब्यूरो:
देश की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा प्रभावी बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के कुल 61 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में 21 आईएएस (IAS) और 40 आईपीएस (IPS) अधिकारी शामिल हैं।
यह फेरबदल दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा, मिजोरम, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार और दादरा व नगर हवेली सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी देरी के अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
चंडीगढ़ से 3 IPS अफसरों की विदाई, मिले 2 नए अधिकारी
गृह मंत्रालय के इस नए आदेश का व्यापक असर चंडीगढ़ की पुलिस व्यवस्था पर भी देखने को मिला है। चंडीगढ़ से 3 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जबकि उनके स्थान पर 2 नए अनुभवी आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई है:
चंडीगढ़ से जाने वाले अफसर: 1. वर्ष 2015 बैच के आईपीएस मंजीत को चंडीगढ़ से हटाकर दिल्ली भेजा गया है।
2. वर्ष 2015 बैच की ही आईपीएस गीतांजलि खंडेलवाल का तबादला भी चंडीगढ़ से दिल्ली किया गया है।
3. वर्ष 2021 बैच की आईपीएस के.एम. प्रियंका को चंडीगढ़ से बदलकर अब जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चंडीगढ़ आने वाले नए अफसर:
वर्ष 2014 बैच के वरिष्ठ आईपीएस राजेश कुमार शर्मा को जम्मू-कश्मीर से स्थानांतरित कर चंडीगढ़ नियुक्त किया गया है।
वर्ष 2018 बैच के आईपीएस विनीत कुमार को दिल्ली से बदलकर चंडीगढ़ भेजा गया है।
तबादले की पूरी सूची (Major Highlights):
महत्वपूर्ण IAS अधिकारियों के तबादले (From → To):
विवेक पांडेय (2003): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
गरिमा गुप्ता (2004): मिजोरम → दिल्ली
संजय गोयल (2004): गोवा → अरुणाचल प्रदेश
पवन कुमार सैन (2005): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
अमजद तक (2005): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
सौगात बिस्वास (2006): अरुणाचल प्रदेश → जम्मू और कश्मीर
शाहिद इकबाल चौधरी (2009): जम्मू और कश्मीर → अरुणाचल प्रदेश
अजय कुमार गुप्ता (2010): DNH & DD → दिल्ली
आरव गोपी कृष्णा (2012): DNH & DD → लद्दाख
एल. कुमार (2012): अंडमान और निकोबार → पुडुचेरी
केसवन आर. (2013): पुडुचेरी → लक्षद्वीप
अवनिश कुमार (2014): लक्षद्वीप → दिल्ली
भूपेश चौधरी (2014): लद्दाख → DNH & DD
शशांक आला (2014): Ladhak → DNH & DD
ऋषिता गुप्ता (2019): दिल्ली → अरुणाचल प्रदेश
श्वेता नागरकोटी (2020): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
आर गिरी संकर (2020): लक्षद्वीप → पुडुचेरी
ममता यादव (2021): दिल्ली → जम्मू और कश्मीर
डब्ल्यू पुनशिबा सिंह (2022): दिल्ली → लक्षद्वीप
इशिता राठी (2022): पुडुचेरी → जम्मू और कश्मीर
स्वाति शीमार (2023): जम्मू और कश्मीर → दिल्ली
महत्वपूर्ण IPS अधिकारियों के तबादले (From → To):
विवेक किशोर (1999): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
सिंधु पिल्लई ए (2001): अंडमान और निकोबार → दिल्ली
नबाम गुंगते (2003): दिल्ली → अरुणाचल प्रदेश
चिन्मय बिस्वाल (2008): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
अजय क्रिशन शर्मा (2008): गोवा → दिल्ली
ए कोआन (2009): अंडमान और निकोबार → दिल्ली
वर्षा शर्मा (2010): गोवा → दिल्ली
प्रतीक्षा गोदारा (2011): दिल्ली → अंडमान और निकोबार
जितेंद्र कुमार मीणा (2012): अंडमान और निकोबार → दिल्ली
अनिल कुमार लाल (2013): पुडुचेरी → दिल्ली
राजेश कुमार शर्मा (2014): जम्मू और कश्मीर → चंडीगढ़
मंजीत (2015): चंडीगढ़ → दिल्ली
गीतांजलि खंडेलवाल (2015): चंडीगढ़ → दिल्ली
सत्यवान गौतम (2016): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
तनुश्री (2017): जम्मू और कश्मीर → दिल्ली
पुखराज कमल (2018): मिजोरम → दिल्ली
लोकेश्वरन आर (2018): मिजोरम → दिल्ली
दीपिका (2018): जम्मू और कश्मीर → पुडुचेरी
विनीत कुमार (2018): दिल्ली → चंडीगढ़
गौरव सिकरवार (2019): जम्मू और कश्मीर → गोवा
विष्णु कुमार (2019): दिल्ली → जम्मू और कश्मीर
अर्षी आदिल (2019): गोवा → जम्मू और कश्मीर
गौरव त्यागी (2019): मिजोरम → दिल्ली
अंगद मेहता (2020): अरुणाचल प्रदेश → दिल्ली
तिकम सिंह वर्मा (2020): गोवा → जम्मू और कश्मीर
ऋषि कुमार (2021): दिल्ली → अरुणाचल प्रदेश
के एम प्रियंका (2021): चंडीगढ़ → जम्मू और कश्मीर
उत्कर्षा (2021): लक्षद्वीप → दिल्ली
पवन कुमार: दिल्ली → लद्दाख
आर सुभाष: पुडुचेरी → दिल्ली
सिकंदर सिंह: दिल्ली → पुडुचेरी
राजीव कुमार अम्बास्ता: दिल्ली → जम्मू और कश्मीर
दीपक यादव: दिल्ली → जम्मू और कश्मीर
धीरेंद्र प्रताप सिंह: दिल्ली → मिजोरम
निशांत गुप्ता: दिल्ली → मिजोरम
आनंद कुमार मिश्रा: दिल्ली → जम्मू और कश्मीर
पटेल आलाप मनसुख: दिल्ली → लक्षद्वीप
सतीश कुमार: दिल्ली → जम्मू और कश्मीर
श्वेता सिंह चौहान: दिल्ली → गोवा
अमित कौशिक: दिल्ली → मिजोरम
गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह के हस्ताक्षरों के तहत जारी इस आदेश की कॉपियां दिल्ली पुलिस कमिश्नर, संबंधित राज्यों के मुख्य सचिवों और प्रशासकों के सलाहकारों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

