कैथल में बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा
एसपी मनप्रीत सुदन कुशल नेतृत्व में कई घंटे चला सघन ऑपरेशन,
मुठभेड़ उपरांत 3 आरोपी काबु
कैथल /13 जून /अटल हिन्द ब्यूरो
कैथल जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने तथा आपराधिक वारदात करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जून की रात शनिवार अलसुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की हथियारों से लैस 4 युवकों द्वारा कलायत क्षेत्र में एक होटल में लूटपाट का प्रयास किया गया तथा उसके बाद कैथल में एक युवक से बंदूक की नोक पर स्कूटी व नकदी छीनी गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन द्वारा सभी अपराध शाखाओं को इस पर लगाया गया तथा जल्द से जल्द आरोपियों को काबु करने के आदेश दिए गए। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत, एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश, सीआईए-1 कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार की टीमों द्वारा स्कूटी पर सवार चार युवकों को भैणी माजरा शुगर मिल के पास घेरा गया तथा आत्मसमर्पण करने की वार्निंग दी गई। युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी तथा अलग अलग दिशाओं में भाग गए। एएसआई मनीष कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव खांडा खेड़ी जिला जींद निवासी साहिल को मुठभेड़ उपरांत काबु किया गया। जो साहिल के दोनो पैरो में गोली लगी। स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव खांडा खेड़ी जिला जींद निवासी साहिल अंकित को काबु किया गया। आरोपी अंकित के पैर में गोली लगी। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव मिरपुर जिला हिसार निवासी अशोक उर्फ गोलु को मुठभेड़ उपरांत काबु किया गया। जिसके एक पैर में गोली लगी। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस टीमों द्वारा भैणी व शुगर मिल कालोनी में कई घंटो तक सर्च आपरेशन चलाया गया। आरोपी को जल्द काबु कर लिया जाएगा। तीनो घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अलसुबह कई बदमाश हथियारों के साथ सहारण होटल में घुस आए। उन्होंने होटल में मौजूद कारीगरों के साथ मारपीट की और कैश काउंटर खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान होटल मालिक राम नरेश ने अपने नौकरों और ग्राहकों के साथ साहस दिखाते हुए बदमाशों का डटकर सामना किया। उसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोपियों द्वारा पिस्तौल की नोक पर बलराज नगर कैथल में एक युवक से स्कूटी सहित नकदी छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कलायत की वारदात से पहले आरोपियों द्वारा रात के समय अग्रोहा एक दुकान से 40 हजार रुपए लूटे है। इसके साथ साथ आरोपियों द्वारा 15-20 दिन पहले चंडीगढ़ में 20 हजार व 50 हजार रुपए लूटने की दो वारदातों को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के अन्य आपराधिक वारदातों बारे जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा बताया कि कैथल जिले अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है।


