25 जून को बीएमसी श्रमिक करेंगे अंबाला में श्रम मंत्री अनिल विज के कार्यालय का घेराव – राममेहर जांगड़ा
नरवाना /11 जून /अटल हिन्द /नरेंद्र जेठी
वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में नरवाना में संपन्न हुई। इस बैठक में सोहन लाल उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री भारतीय मजदूर संघ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र मिल्क फूड कर्मचारी संघ जिला जींद, अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राममेहर जांगड़ा उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन नरेंद्र वशिष्ठ प्रदेश महामंत्री ने किया। बैठक में संगठन के महत्वपूर्ण विषयों व संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। वर्ष 2025-26 का सदस्यता शुल्क 30 अगस्त तक देने की बात रखी गई।
विश्वाकर्म पत्रिका भी प्रत्येक जिले में 5 सदस्यों को मंगवानी आवश्यक है वह नाम शीघ्र अति शीघ्र भेजने की बात रखी गई। उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सोहन लाल ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की छत्र-छाया में ही सभी कार्य संपन्न होंगे, सभी कर्मचारियों में संगठन का भाव होना चाहिए, सेवा सुरक्षा कानून सहकारिता विभाग पर लागू होकर रहेगा,
सभी जिलों के निर्णय की 30 जून तक प्रतीक्षा रहेगी इसके पश्चात जो संगठन निर्णय करेगा वह सभी जिलों को मान्य होगा। अरुण जोशी प्रदेश अध्यक्ष समिति अध्यक्ष संस्थान कर्मचारी संघ ने कहा कि सहकारिता विभाग की एक बैठक हरियाणा सरकार से करवाई जाए। 30 जून तक यदि सरकार नहीं मानती है तो आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है।
भारतीय मजदूर संघ की एक बैठक हरियाणा सरकार के साथ होने वाली है। मिल्क प्लांट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वितीय संस्थान कोऑपरेटिव बैंक जो भी निर्णय लेगा वह हमें मान्य होगा।
सभी जिलों से आए हुए प्रतिनिधियों में सिर्फ और सिर्फ सेवा सुरक्षा लागू हो इस पर कार्य करने के लिए जोर दिया जाए। जिला अध्यक्ष राममेहर जांगड़ा ने आगामी 25 जून को भवन निर्माण के होने वाले प्रदर्शन के बारे में उत्तर क्षेत्रीय संगठन
मंत्री सोहनलाल गुप्ता से वार्ता की कि हम 25 जून को अंबाला में श्रम मंत्री अनिल विज के कार्यालय का हजारों श्रमिकों के साथ घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा कार्य पिछले एक वर्ष से रुका हुआ है लेकिन सरकार उसकी और कोई ध्यान नहीं दे रही है। संगठन मंत्री ने भी पूरा आश्वासन दिया।
Add A Comment


