नरवाना के व्यापारी से मांगे थे रुपए, पुलिस ने कराई शिनाख्त परेड
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे करण प्रताप सिंह भी सौरभ गर्ग व उसके पिता से मिले और पूर घटनाक्रम की जानकारी ली
विडियो काल पर सौरभ गर्ग के पिता सुरेश कुमार से कैबिनेट मन्त्री कृष्ण बेदी ने भी की बात
नरवाना, 27 मई (नरेन्द्र जेठी)
नरवाना में एक व्यापारी से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों को बुधवार दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच पुराने बाजार ले गई। थाना शहर नरवाना पुलिस ने आरोपी अंकुश और अभिषेक उर्फ भूत को धौला कुआं से सौरभ गर्ग की दुकान तक शिनाख्त परेड और निशानदेही के लिए लाया।
दोनों आरोपियों के हाथ हथकडिय़ों में बंधे हुए थे और उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच बाजार में घुमाया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान घायल हुआ मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है।
आज लाए गए इन दो आरोपियों से उसी दुकान के पास पूछताछ की गई, जहां व्यापारी को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह कार्रवाई करीब 20 मिनट तक चली, जिसके बाद थाना प्रभारी शहर नरवाना दोनों आरोपियों को वापस ले गए। मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है।
इसी बीच आज कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के बेटे करण प्रताप सिंह भी सौरभ गर्ग व उसके पिता से मिले और पूर घटनाक्रम की जानकारी ली तथा विडियो काल पर सौरभ गर्ग के पिता सुरेश कुमार से कैबिनेट मन्त्री कृष्ण बेदी ने भी बात की और कहा कि कोई घबराने की जरूरत नही । स्मरण रहे कि पुराना बाजार, नरवाना के व्यापारी से फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में सीआईए स्टाफ नरवाना व थाना शहर नरवाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बडी कारवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 3 बदमाशों को काबू करने में सफलता हासिल की ।
सीआईए टीम ने आरोपीयों को नरवाना में दबलैन माइनर पर घेर लिया । गिरफ्तारी से बचने के लिए मुख्य आरोपी माइनर में नीचे कूद गया जिससे आरोपी बुरी तरह घायल हो गया आरोपी को घायल अवस्था मे सरकारी अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया । पकडे गए आरोपियों की पहचान हर्पित पुत्र दीपक वासी नरवाना हाल रोहिणी दिल्ली, अंकुश पुत्र सुभाष व अभिषेक उर्फ भूत पुत्र दयाराम वासियान कोयल के तौर पर हुई ।
जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलजीत राणा ने बताया कि गत सोमवार को पुराना बाजार नरवाना में एक व्यापारी को 3 बदमाश युवकों ने फिरौती की रकम मांगी थी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी । जिस पर थाना शहर नरवाना में आरोपी के खिलाफ 308(2), 351(2), 333, 3(5) के तहत अभियोग दर्ज करके जांच शुरू की गई ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला की सभी क्राइम टीमों को एक्टिव किया गया । सीआईए नरवाना की टीम आरोपी को काबू करने के लिए लगातार उसके ठिकानों पर रेड कर रही थी लेकिन आरोपी बार बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था । मंगलवार को सीआईए नरवाना व थाना शहर नरवाना की टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी दबलैन माइनर पर बैठे है ।
सीआईए नरवाना व थाना शहर नरवाना की टीम ने आरोपियों को माइनर पर दोनों तरफ से घेर लिया । मुख्य आरोपी हर्पित ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए माइनर में छलांग लगा दी । नीचे गिरने से आरोपी का पैर बुरी तरह घायल हो गया । पुलिस टीम ने आरोपी को ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल नरवाना में दाखिल करवा दिया है ।
आरम्भिक पूछताछ पर पता चला है कि आरोपी हर्पित के चाचा नसीब ने इसी व्यापारी पर 1 साल पहले गोली चलाई थी जिसकी अगले माह गवाही थी । आरोपियों ने व्यापारी पर दबाब बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया । लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता से कारवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया । आरोपी मशहूर होने की बजाए घायल होकर एक पैर से लंगडा हो गया ।


