फतेहपुर: पत्नी ने पति को चारपाई पर बांधकर डंडे और बिजली का शॉक दिया, हालत गंभीर
पत्नी ने पति को चारपाई पर बांधकर सिर पर डंडे बरसाए और शरीर में बिजली का करंट लगा दिया।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हलवाई संजीव तिवारी काम से घर लौटे तो पत्नी रन्नो देवी ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। फिर उन्हें चारपाई पर बांध दिया और सिर पर लगातार डंडे मारे। इतना ही नहीं, उनके शरीर में बिजली का तार लपेटकर करंट भी लगाया।
शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो संजीव चारपाई पर बंधे तड़प रहे थे। उनके शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
Add A Comment
