सिरसा में पकड़ी गई तीन लाख नशीली गोली मामले में सिरसा पुलिस की टीम ने बठिंडा में तीन जगह दी दबिश रेड वाली तीनों…
भारत
ब्रिटेन में पंजाब के युवक की मौत होने सूचना प्राप्त हुई है। मृतक की पहचान हरमनप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव संतोखपुरा, भवानीगढ़ संगरूर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक हरमनप्रीत सिंह के पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा करीब 2 महीने पहले यूके गया था और उसकी पत्नी भी यूके में है। इस बीच, कुछ दिन पहले उन्हें सूचना मिली कि हरमनप्रीत सिंह की ब्रिटेन स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई […]
गांव खुड्डा अलीशेर में आजादी से लेकर आज तक कभी शराब का ठेका नहीं खुला। पहली बार यहां ठेका खोलने का फैसला किया गया तो लोगों के विरोध के आगे झुकते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने आखिरकार यहां से ठेका हटा दिया। पूर्व सरपंच बाबा गुरदयाल सिंह, यूथ क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव खुड्डा अलीशेर में आज तक कोई शराब का ठेका नहीं खुला है। पहली बार यहां चुपचाप ऐसा करने की कोशिश की गई पर लोगों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया, जिसके बाद यह फैसला वापस ले लिया गया है। जिस ठेके को खोलने का […]
पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा प्रदेश को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए नशे के खात्मे के लिए प्रदेश में शुरू की गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ पुलिस ने एक कार से ढाई क्विंटल भूक्की चूरापोस्त बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ के सहायक सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ फगुवाला कैंचिया स्लिप रोड से भवानीगढ़ शहर की तरफ जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने एक स्विफ्ट कार को रोका और शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो स्विफ्ट […]
सतना : द्वारिका पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने वक्फ संशोधन बिल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई एक बड़ी सौगात बताया है। कल यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि साधु संत राजनीति नहीं करते हैं, लेकिन यदि राजनीति धर्म से विमुख होने लगे तो साधु-संतों को राजनीति को दिशा दिखाने आगे आना चाहिये। वक्फ संशोधन बिल मोदी की ओर से दी गई एक सौगात है। अविमुक्तेश्वरानंद ने हिन्दू राष्ट्र की मांग को एक जुमला बताया। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सरकार चाहे तो बहुसंख्यक समाज की मांग पर देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित कर सकती है। अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ […]
शहडोल: शहडोल में देवलौंद सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सोमवार की शाम देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई थी जिसमें पिकअप के नीचे दबने से चार बारातियों की मौत हो गई थी। पांचवें बाराती की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल का इलाज रीवा स्थित संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। 58 वर्षीय मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं चार मृतकों में राजभान बैगा प्रेमलाल बैगा, शिवपूजन बैगा, गोरेलाल बैगा के नाम सामने आए हैं। अनियंत्रित पिकअप […]
सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी ग्राम बघवार में सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ़्तार से दौड़ रही सफेद रंग की विटारा ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हृदयविदारक घटना गांव के नजदीक पिपराव क्षेत्र में घटी। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पिपराव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार […]
अपील
राशिफल
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
© 2026 www.atalhind.com | Designed by www.wizinfotech.com
