अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा भिखेवाला सेवानिवृत्त हुए
विदाई पर नरवाना सब-डिवीजन और उनके पैतृक गाँव में ऐतिहासिक और भव्य विदाई समारोह का आयोजन
नरवाना 31 मई (नरेन्द्र जेठी)
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष शर्मा भिखेवाला बिजली विभाग डीसी रेट विभाग रोल) में अपनी 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विभाग में लगभग 35 वर्षों का लंबा और बेदाग सेवा अनुभव रखने वाले सुभाष शर्मा की विदाई के अवसर पर नरवाना सब-डिवीजन और उनके पैतृक गाँव में एक ऐतिहासिक और भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्ष नरवाना डिवीजन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की मंच का संचालन जिला कार्यालय सचिव सागर ने किया। ढोल-धमाकों और पूरे मान-सम्मान के साथ विदाई। सुभाष शर्मा की सेवानिवृत्ति पर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला।
विभाग से लेकर उनके गाँव तक पूरे मान-सम्मान के साथ, ढोल-धमाकों के बीच एक जबरदस्त विजय जुलूस के रूप में उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान पूरा माहौल उनके द्वारा किए गए कर्मचारी हित के कार्यों के नारों से गूंज उठा। तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी साथी उन्हें खुशी-खुशी सम्मानपूर्वक उनके निवास स्थान पर छोडक़र आए।
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रभारी सुनील ढिल्लों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने प्रदेश पदाधिकारी का मान सम्मान जरूर होना चाहिए संगठन में पूरे हरियाणा से लगभग 22 से 22 जिलों से सभी जिला पदाधिकारी रिटायरमेंट पार्टी पर पहुंचे और एक इतिहास रचा गया सभी अनुबंधित कर्मचारी ने भी देखा था रिटायरमेंट हुई है तो बिजली बोर्ड के अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी की यह सब संगठन में दिया है
मान सम्मान भाई चारा पूरे हरियाणा की कोने-कोने से साथी पहुंचे यही तो संगठन है संगठन का मतलब संगठित रहना, कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने चहेते नेता के सम्मान में नरवाना सब-डिवीजन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर उन्हें 1 लाख 1 हजार रुपये से साथी का मान सम्मान किया।
सुभाष शर्मा जी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विदाई समारोह में पूरे हरियाणा प्रदेश के जिलों से अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के शीर्ष पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी साथी विशेष रूप से भारतीय मजदूर संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश बालू , देवीलाल गुराना अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की पूरी प्रदेश मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर दुहन की अध्यक्षता में पहुंची उनका मान-सम्मान करने पहुंचे जो संगठन में काम किया है,
उसका परिणाम रिजल्ट रिटायरमेंट पार्टी में देखने को मिला संगठन है तो सब कुछ मुमकिन है पहले कौन पूछता था अनुबंधित कर्मचारियों को खाली हाथ चले जाते थे आज पूरे मान सम्मान के साथ घर विदाई हुई है एक अनुबंधित कर्मचारियों की तथा कर्मचारियों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी,
समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि सुभाष शर्मा ने अपने जीवन के 35 साल विभाग और अनुबंधित कर्मचारियों की आवाज बुलंद करने में लगा दिए। उनका अनुभव संगठन के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगा। सभी अनुबंधित कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि बड़े सुभाष शर्मा का आगामी जीवन पूरी तरह सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु से परिपूर्ण रहे।


