लायन खनेजा को पुनः सौंपी क्लब की बागडोर, प्रवीण गोयल क्लब चेयरमैन,लायन संजय गर्ग सचिव,लायन नरेश सिंगला कैशियर मनोनीत
लायंस क्लब जाखल रॉयल के प्रधान फिर बने योगेश खनेजा, नई कार्यकारिणी का गठन
जाखल /30 मई /योगेश खनेजा
लायंस क्लब जाखल रॉयल की एक बैठक शुक्रवार रात्रि स्थानीय निजी होटल में क्लब प्रधान लायन योगेश खनेजा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में लायन योगेश खनेजा ने वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा करवाए समाज हित कार्यों पर चर्चा की गई तथा जिन लायन साथियों ने बीते वर्ष समाज हित कार्यों में सहयोग किया उनका क्लब प्रधान ने आभार जताया।
आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब प्रधान का चयन सर्वसम्मति से करते हुए सभी सदस्यों ने इस की बागडोर लायन योगेश खनेजा को सौंपी। क्लब प्रधान सर्वसम्मति से मनोनीत होने पर लायन खनेजा ने सभी क्लब सदस्यों का आभार जताते हुए आगामी वर्ष में क्लब सदस्यों के सहयोग से अधिक से अधिक प्रोजेक्ट्स लगाने का आश्वासन दिया।

क्लब प्रधान चुने जाने उपरांत लायन खनेजा ने अपनी टीम में लायन संजय गर्ग को सचिव, लायन नरेश सिंगला को कैशियर, लायन प्रवीण गोयल को क्लब चेयरमैन,लायन पवन गिरधर को पीआरओ, लायन राजीव शर्मा को क्लब मेम्बरशिप चेयरपर्सन, लायन अंगद भाटिया को LCIF चेयरपर्सन चुना।
वहीं इस बैठक में लायन अमित जिंदल व लायन रमेश सिंगला की बिटिया द्वारा अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी होने पर सभी क्लब सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और दोनों बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर लायन जसबीर सिंह, लायन आदित्य बंसल, लायन प्रिंस कटारिया, लायन संजय बजाज, लायन अनिल शर्मा सहित अन्य क्लब सदस्य मौजूद रहे।
Add A Comment


