कृषि विभाग और टैफे जेफ़ार्म सर्विसेज के बीच एमओयू साइन,किसानों को मिलेंगे किराए पर आधुनिक कृषि यंत्र जयपुर /16 जुलाई 2026 /अटल हिन्द…
भारत
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल, 19 अप्रैल को घोषित किया जाएगा. नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे. परिणाम प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए जाएंगे. साथ ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट टाॅपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी. बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट ukresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 11 मार्च तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट को प्रत्येक विषय में कम […]
हिमाचल का कर रहे हैं प्लान तो रुकिए! फिर बिगड़ने वाला है मौसम… इन इलाकों में तूफान-बारिश का अलर्ट, गिरेंगे ओले
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को आए तूफान ने भारी तबाही मचाई. राज्य के हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, चंबा में करीब 80 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने कहर बरपाया. अभी लोग इससे उबर नहीं पाए हैं, अब मौसम विभाग ने फिर से प्रदेश के कई जिलों में तूफान को लेकर पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट, वहीं राजधानी शिमला समेत कई जिलों में तूफान, बिजली और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी शिमला समेत चंबा, कांगडा, कुल्लू, […]
गर्मी में बदल गई रामलला की पोशाक और श्रंगार, भोज में भी हुआ बदलाव… नया रूप देख भक्त हो रहे भाव विभोर
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का श्रृंगार गर्मी के मौसम के अनुसार बदल गया है. रेशमी वस्त्र, हल्के चांदी के आभूषण और मौसमी फल-भोग अब उन्हें अर्पित किए जा रहे हैं. यह परिवर्तन वैदिक परंपरा का पालन करते हुए, भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए किया गया है. भक्तों के लिए यह एक अनोखा आध्यात्मिक अनुभव है जो प्रभु की कृपा और प्रकृति के साथ जुड़ाव का प्रतीक है. रामनवमी पर्व पर मंदिर प्रशासन ने भगवान के श्रृंगार और भोग में कई बदलाव किए थे. अब रामलला को गर्मी के मद्देनजर रेशमी वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं, […]
अनुच्छेद 370 के खात्मे के पक्ष में थे फारूक अब्दुल्ला? RAW के पूर्व चीफ के दावे पर बढ़ा विवाद, सियासी हमला तेज
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 को हटाने का ‘गुप्त रूप से’ समर्थन करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन वह केंद्र से उनको साथ नहीं लिए जाने से नाराज थे. यह दावा किया है देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालसिस विंग (RWA) के पूर्व चीफ एएस दुलत ने. उनके इस दावे के बाद जम्मू कश्मीर की सियासी गलियारों में खलबली मच गई हैं. RAW के पूर्व चीफ एएस दुलत की किताब “द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई” इन दिनों बेहद चर्चा में है. इस किताब में उन्होंने कई बड़े […]
UP में 3 दिन होगी बारिश, चलेगी जमकर आंधी, 20 जिलों में दिखेगा असर… मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक बारिश,आंधी का अलर्ट जारी किया है. राज्य के मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर में आंधी बारिश की संभावना जताई है. वहीं संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर में आंधी बारिश की संभावना है. महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा में बारिश की संभावना है. वहीं दिन और रात के तापमान में भी बदलाव की आशंका जताई है. हालांकि भी तक रात के तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया है. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में अगले तीन […]
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार साल के बच्चे को सिगरेट पिलाने के मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई हुई है. डॉक्टर सुरेश चंद्रा के खिलाफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई है. इसकी जानकारी जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने दी. जालौन के कुठौंद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 4 साल के मासूम बच्चे को सिगरेट का कश दिलाने वाले डॉक्टर सुरेश चंद्रा के खिलाफ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेश के बाद कार्रवाई हुई है. इसकी जानकारी खुद जालौन के अपर पुलिस […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
