एसआईआर” प्रक्रिया की “सीबीआई” करेगी पटौदी विधानसभा क्षेत्र में “निगरानी” – पर्ल चौधरी
पटौदी विधानसभा क्षेत्र में 259 बूथों पर तैनात होंगी काँग्रेस बूथ इंस्पेक्टर की टीमें
कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित करेगी “असली वोट कटे नहीं और नकली वोट बने नहीं”
मानेसर निगम और पटौदी जाटोली मंडी परिषद में भ्रष्टाचार के आरोपों का बोलबाला
सरकार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करें
भाजपा पर वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस पार्टी हो गई आक्रामक
पटौदी /31 मई /अटल हिन्द /फतेह सिंह
आरक्षित पटौदी विधानसभा सीट से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट पर्ल चौधरी ने भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अब हर बूथ पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए “सीबीआई” तैनात करेगी।
पर्ल चौधरी ने इस गंभीर और संवेदनशील मामले में कहा कि एस आई आर प्रक्रिया में कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि “असली वोट कटे नहीं और नकली वोट बने नहीं।” उन्होंने कहां यह बेहद चिंता के साथ-साथ गंभीर विषय है कि जिला गुरुग्राम में अभी तक कुल वोटर की 35 प्रतिशत ही स्क्रीनिंग हो सकी है
। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में 80 प्रतिशत तक यह कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रकार का विरोधाभास देखते हुए हम सभी को अपने मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर समय चौकन्ना रहना चाहिए। यह बात उन्होंने संडे को अपने निर्वाचन क्षेत्र पटौदी में अपने चुनाव कार्यालय में पटौदी क्षेत्र के विभिन्न गांव से पहुंचे हुए समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ।
उन्होंने ने आरोप लगाया कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया गया ।, पटौदी विधानसभा के 259 बूथों में 152 बूथों में ईवीएम की बैटरी काउंटिंग वाले दिन 99 प्रतिशत चार्जड पाई गई थी
। पर्ल चौधरी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा सीबीआई यानी काँग्रेस बूथ इंस्पेक्टर की विशेष टीम बनाई गई है, जो पटौदी विधानसभा के 259 बूथों पर मतदाता सूचियों के संसोधन पर कड़ी नजर रखेगी।
उन्होंने कहा कि यह टीम बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए 18 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के मतदान के अधिकार की रक्षा करने का काम करेगी। कांग्रेस नेत्री पर्ल चौधरी ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो लोग लोकतंत्र की इस लड़ाई में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना बूथ नंबर और वोटर आईडी साझा कर टीम का हिस्सा बन सकते हैं। पर्ल चौधरी ने कहा कि, मतदान का अधिकार हमारे पूर्वजों ने गोरों को भगाकर हासिल किया था, अब जनता वोट चोरों को भगाएगी।”
भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्वत संज्ञान ले
अपने कार्यालय में सवालों के जवाब में कांग्रेस नेत्री श्रीमती चौधरी ने कहा मानेसर निगम और रेवाड़ी परिषद की वोटर संख्या में विरोधाभास है। हैरानी है कि मानेसर में मेयर का चुनाव करवाया गया, जबकि मानेसर से अधिक वोटर संख्या वाले रेवाड़ी परिषद में अध्यक्ष का चुनाव करवाया गया।
इसी कड़ी में उन्होंने कहा ट्रिपल इंजन की सरकार होते हुए और पार्टी कैडर के ही चुने हुए जनप्रतिनिधि सरेआम भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं । यह अपने आप में बहुत ही गंभीर और संवेदनशील विषय है।
भाजपा सरकार को इस प्रकार के गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए बिना किसी देरी के जांच करवा कर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया मानेसर निगम गठन के साथ ही यहां पर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने लगे। इतना ही नहीं लगभग 5 वर्ष के कार्यकाल में नो कमिश्नर की नियुक्ति और तबादला भी अपने आप में बड़ा सवाल है ?
इसी प्रकार से पटौदी जाटोली मंडी परिषद में भी पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार के आरोप, हाउस में और सार्वजनिक रूप से लगाए जा रहे हैं। जिस प्रकार से पटौदी क्षेत्र के लोगों के द्वारा समस्याएं बताई जा रही हैं। उन समस्याओं को देखते हुए कहा जा सकता है कि अधिकारियों पर विधायक का कोई काबू अथवा नियंत्रित नहीं रह गया।
विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत प्रतिशत महिलाओं को टिकट की पैरवी
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पर्ल चौधरी ने इसी मौके पर कहा कि पार्टी के द्वारा महिला अध्यक्ष बनाया जाना यह पटौदी क्षेत्र की जनता विशेष रूप से महिलाओं का सम्मान है।
अहीरवाल क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के द्वारा पहली बार महिला को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर विश्वास बनाया गया है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के द्वारा राजनीति में महिलाओं को आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा वह भी यह चाहती है कि अधिक से अधिक महिलाएं सक्रिय राजनीति में आगे आए। कांग्रेस नेत्री श्रीमती चौधरी ने इस मौके पर मौजूद महिलाओं को भरोसा दलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश में 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की पैरवी की जाएगी।
Add A Comment


