पैक्स के सदस्यों का सर्व सम्मति से हुआ चुनाव
11 गांवों से 28 सदस्यों ने किया था नामाकंन पत्र दाखिल 10 सदस्य सर्व सम्मति से चुने गए
पिपली 27 फरवरी (सुरेश अरोड़ा):
दि प्राथमिक सहकारी समिति पैक्स कौलापुर का चुनाव शुक्रवार को सर्व सम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में सर्व सम्मति करवाने के लिए ब्लॉक समिति पिपली के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा ने एक कड़ी के रुप में काम किया। विक्रमजीत सिंह चीमा ने 11 गांवों के सदस्यों को अपने विश्वास मेें लेकर सभी सदस्यों को सर्व सम्मति से चुनने की राय ली गई। उसके बाद कर्मजीत ईशरगढ़,सुकरम सिंह कौलापुर,बलविन्द्र सिंह मोरथला,संजीव कुमार कौलापुर,संदीप कुमार दुधला,कमलनाथ मोरथला,निर्मल सिंह कौलापुर,सावित्री देवी बोडला,बलबीर सिंह खानपुर कौलियांं,सुदेश कालड़ा मसाना को सर्व सम्मति से चुना गया।
बता दें कि पैक्स के इस चुनाव में 11 गांवों से 28 सदस्यों द्वारा अपना नामाकंन पत्र सहायक रजिस्टार प्राथमिक सहकारी समिति कुरुक्षेत्र के कार्यालय में दाखिल करवाया गया था। जिसमें नामाकंन उठाने की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 थी। लेकिन ब्लॉक समिति चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा ने सभी गांवों के मौजिज सदस्यों से विचार विमर्श करके इस चुनाव को करवाने में एक अहम भूमिका निभाने का काम किया। पैक्स के नव-निर्वाचित सभी सदस्यों ने चेयरमैन विक्रमजीत सिंह चीमा का आभार जताया। यदि विक्रमजीत सिंह चीमा इस चुनाव में अपने प्रयास नहीं करते तो दि कौलापुर पैक्स का चुनाव होना तय था।
चीमा ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा क्षेत्र के सभी लोगों से आपसी तालमेल बनाकर भाईचारे को कायम रखना है। उन्होंने पैक्स के नव निर्वाचित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चीमा ने कहा कि पैक्स के सभी सदस्य साथ मिलकर पैक्स में किसानों की समस्यों को प्रमुखता से हल करवाने का काम करेगें। ताकि किसानों को सरकार की ओर से मिलने वाली कृषि व ऋण संबंधी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अगं्रेज सिंह दुधला,जतिन कालड़ा मसाना,पंकज नैन ईशरगढ़,गुरप्रीत सिंह कौलापुर,कर्म सिंह दुधला,हरमेश शर्मा कौलापुर,जंगाराम बोडला,गुरपाल सिंह खानपुर कौलियां,राजेश खटकड़ दुधला आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


