एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल-सेक्टर 9 गुरुग्राम का प्रिंसिपल गिरफ्तार
सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर छात्रों से धोखाधड़ी का मामला क्या
स्कूल प्रबन्धन द्वारा सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर की बच्चों से धोखाधडी
शनिवार को गुजरात से आरोपी (स्कूल प्रिंसिपल) को गिरफ्तार किया गया
आरोपी की पहचान रिद्धिमा कटारिया निवासी गांव बसई, गुरुग्राम के रूप में हुई
गुरुग्राम/19 अप्रैल/फतह सिंह उजाला
एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-9बी, गुरुग्राम के प्रबन्धन व स्टॉफ द्वारा सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखाकर धोखाधड़ी करने व छात्राओं का भविष्य दांव पर लगाने के सम्बन्ध में स्कूल प्रबन्धन व स्टॉफ के विरुद्ध पुलिस थाना सेक्टर-9ए, गुरुग्राम में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित भारतीय न्याय संहिताकी धारा 318(4), 316(2) व 3(5) के तहत अभियोग अंकित करके आरोपी स्कूल चेयरमैन को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 18 फरवरी 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-9ए, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि
एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल इसकी बेटी सेक्टर-9B, गुरुग्राम में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जिसके साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के अनुसार स्कूल प्रबन्धन पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए थे:-स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं संबद्धता नंबर प्रदर्शित किया गया। छात्रा से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि विभिन्न मदों में नियमित रूप से शुल्क लिया गया। बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में जांच करने पर शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि विद्यालय सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है तथा जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया वह भी गलत है। स्कूल के इस कृत्य से छात्रा का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ तथा उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। शिकायत में निम्न व्यक्तियों को नामजद आरोपी किया गया है:- विनय कटारिया (चेयरमैन), रिद्धिमा कटारिया (प्रिंसिपल), सिमर बत्रा (वाइस प्रिंसिपल)4. सोनिया (कोऑर्डिनेटर)एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल के अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य।
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर 09, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया था। अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए शनिवार को गुजरात से 01 आरोपी (स्कूल प्रिंसिपल) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान रिद्धिमा कटारिया निवासी गांव बसई, गुरुग्राम के रूप में हुई।
उपरोक्त अभियोग में स्कूल के चेयरमैन विनय कटारिया को गिरफ्तार किया गया था जिससे पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ था कि आरोपी विनय कटारिया उपरोक्त स्कूल एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर 09B, गुरुग्राम का चेयरमैन है और उपरोक्त स्कूल यह पिछले 08 वर्ष से चला रहा है। आरोपी ने बताया था कि उपरोक्त स्कूल को सीबीएसई से 08वीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है और आरोपी ने रूपये कमाने के लालच में 10वीं कक्षा की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 बच्चों को 09वी कक्षा व 10वीं कक्षा में दाखिला दिलाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया था।
गुरुग्राम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश से पूर्व उसकी मान्यता एवं संबद्धता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की शंका या शिकायत हो तो तत्काल संबंधित थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें। गुरुग्राम पुलिस बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेती है और आरोपियों को कानून के अनुसार दंडित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Add A Comment


