अमित शर्मा भ्रष्टाचार की शिकायत विधायक विमला चौधरी को देंगे ?
पटौदी जाटोली मंडी परिषद की 5 जून शुक्रवार को बैठक होना प्रस्तावित
विकास कार्यों के भुगतान को लेकर आरोप प्रत्यारोप का घमासान जारी
एक प्रतिनिधि (पार्षद) भाजपा पार्टी कैडर का जनता के द्वारा चुना गया
एक प्रतिनिधि (पार्षद)चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी में आयातित
पटौदी /30 मई / अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चुनाव और चौधर मिलने के बाद विकास कार्यों के मामले में श्रेय लेने लेने से अधिक एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने का खेल चरम पर पहुंच चुका है।
पटौदी जाटोली मंडी परिषद हाउस की पिछली कई बैठक के अलावा अन्य मंच पर भी परिषद के वाइस चेयरमैन अमित शर्मा के द्वारा बेहद कठोर शब्दों में पटौदी जाटोली मंडी नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग में विशेष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते आ रहे हैं।
विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने के आरोप के बीच मामला अब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की सबसे अधिक विश्वसनीय विधायक विमला चौधरी के सामने भी पहुंच चुका है । इससे पहले परिषद हाउस में भी विमला चौधरी के सामने अमित शर्मा के द्वारा पूरी गर्जना के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा चुके ।
लेकिन लाख टैंक का सवाल यह है इस प्रकार के गंभीर आरोपों को विधायक विमला चौधरी ने लिखित में लेने की ज़रूरत तक नहीं समझी ? जिससे कि दूध का दूध और पानी का पानी किया जा सके । कुल मिलाकर भ्रष्टाचार के आरोपी को देखें तो भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार की ही भेजते आ रहे है।
क्योंकि केंद्र में भाजपा की सरकार, हरियाणा में भाजपा की सरकार , सांसद भाजपा के , विधायक भाजपा की, परिषद में अध्यक्ष और वाइस चेयरमैन सहित सभी पार्षद आज की तारीख में भाजपा के ही हैं । कुल मिलाकर भाजपा के प्रतिनिधि भाजपा के ही प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते आ रहे हैं।
पटौदी जाटोली मंडी परिषद के चुनाव के उपरांत क्या वास्तव में भ्रष्टाचार हुआ है ? इसकी पुष्टि केवल और केवल लिखित में शिकायत संबंधित एजेंसियों, हरियाणा सरकार, विभाग के मंत्री, मुख्यमंत्री को लिखित में दिए बिना संभव ही नहीं है,। लोगों के बीच चर्चा होने लगी है कि पटौदी जाटोली मंडी परिषद में यदि इतनी ही बड़े लेवल पर भ्रष्टाचार हो रहा है ।
तो फिर जिन लोगों को इसकी पुख्ता जानकारी है, उन्हें लिखित में शिकायत देने से किसने रोका हुआ है या फिर किस बात का डर सता रहा है ? कहीं ऐसा तो नहीं भ्रष्टाचार -भ्रष्टाचार का शोर मचा कर केवल और केवल पटौदी जाटोली मंडी परिषद के हजारों लोगों का ध्यान भटकाने का खेल खेला जा रहा है।
हाल ही में विधायक विमला चौधरी के द्वारा इस पूरे खेल में एंट्री लेते हुए दखल देने की बात कही गई। उन्होंने अपने कार्यालय में पहुंचे भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले पार्षदों से कहा कि आगामी 5 जून शुक्रवार को पटौदी जाटोली मंडी हाउस की ओपन बैठक बुलाने के निर्देश दिए गए हैं ।
इस बैठक में जो भी पार्षदों के बीच विकास कार्यों को लेकर खींचना अथवा मतभेद बने हुए हैं, उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि पटौदी जाटोली मंडी परिषद हाउस की प्रत्येक महीने बैठक बुलाकर वह स्वयं बैठक में मौजूद रहेगी ।
यह तो फिलहाल भविष्य के गर्भ में है ? कुल मिलाकर आम लोगों की नजरे 5 जून शुक्रवार को पटौदी जाटोली मंडी परिषद की बैठक में अमित शर्मा के द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप लिखित में दिए जाने पर लगी हुई है,। या फिर इस दिन एक बार फिर से भ्रष्टाचार का शोर भ्रष्टाचार के शोर में ही दम कर रह जाएगा ?
Add A Comment


