प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को भाजपा जनकल्याण मंच ने सुना,
बूथ स्तर पर हुआ व्यापक आयोजन, राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को मिली नई ऊर्जा ।
नरवाना /1 जून /नरेन्द्र जेठी
देश के लोकप्रिय जननेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण को आज भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश, जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पूरे हरियाणा में बड़े उत्साह और जोश के साथ सुना।
कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों, कस्बों और गांवों में विशेष बैठकों का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों, प्रेरणादायक संदेशों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आत्मसात किया। भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात आज देश के करोड़ों लोगों की आवाज बन चुका है। यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक चेतना, जनभागीदारी, नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उन अनगिनत लोगों को सम्मान और पहचान दिलाई है, जो निस्वार्थ भाव से देश और समाज के लिए कार्य कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री का प्रत्येक संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला होता है। उनके विचार युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश देते हैं, किसानों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा ने भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।
अशोक मेहरा ने आज यहां कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश को जोडऩे वाला एक अनूठा माध्यम है। यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भावना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री हर बार देशवासियों के सामने ऐसे प्रेरणादायक उदाहरण रखते हैं, जो लोगों को समाज के लिए कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं।
यही कारण है कि आज यह कार्यक्रम देश के साथ-साथ विदेशों में भी भारतीय समुदाय के बीच लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को गांव-गांव, शहर-शहर और बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना भी है।
गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला, बुजुर्ग और जरूरतमंद वर्गों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा जनकल्याण मंच लगातार कार्य कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम चिराग, जिला अध्यक्ष सुखदेव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष संतोष अलावरिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कुलदीप कुमार, लोकेश (रेवाड़ी), महेंद्रगढ़ जिला अध्यक्ष सुमन कटारिया, पूनम तंवर, पुष्पराज जिला अध्यक्ष भाजपा जनकल्याण मंच सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महिला मोर्चा प्रतिनिधि, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा जनकल्याण मंच के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। कई स्थानों पर कार्यक्रम के बाद चर्चा गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देने पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर जनजागरण अभियान चलाएंगे। अशोक तिलकधारी ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच आने वाले समय में पूरे हरियाणा में संगठन विस्तार अभियान को और अधिक गति देगा। प्रत्येक जिले, मंडल, गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग को संगठन से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनकल्याण है, और इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा लगातार जनहित के मुद्दों को उठाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण से जुड़े विषयों पर संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विभिन्न जिलों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए हैं और भविष्य में भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य केवल चुनावी राजनीति नहीं बल्कि स्थायी सामाजिक परिवर्तन और जनकल्याण है। भाजपा जनकल्याण मंच समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प भी दोहराया गया।
भाजपा जनकल्याण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सकारात्मक शक्तियों को जोडऩे वाला राष्ट्रीय जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर संगठन के कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करते रहेंगे।


