दूधमुहे बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
लिव-इन रिलेशनशिप से जन्मे 05 माह के बच्चे को जहर देकर की थी हत्या
आरोपी की पहचान विक्रमजीत गांव बररी जिला हिसार के रूप में की गई
गुरुग्राम / 02 जून /फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 02 जून । पुलिस चौकी जमालपुर थाना बिलासपुर, पुलिस में सूचना प्राप्त हुई कि एक 05 माह के बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल लाया गया ।, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा मृतक बच्चे का डेड रुक्का प्राप्त करके नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके उपरांत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी, गुरुग्राम में रखवाया गया।
मोर्चरी, में बच्चे की माता ने शिकायत के माध्यम से बताया कि वह वर्ष 2023 से एक व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी तथा दोनों की सहमति से एक पुत्र का जन्म हुआ , जिसकी उम्र लगभग 05 माह थी।
बच्चे के जन्म के बाद इसके तथा इसके पार्टनर बीच अक्सर विवाद रहता था। 04.01.2025 को इसका पार्टनर बच्चे को अपने साथ घुमाने के लिए ले गया तथा कुछ समय बाद बच्चे को वापस लाकर उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इसके लिव इन पार्टनर द्वारा इसके 05 माह के पुत्र को कोई जहरीला पदार्थ देने अथवा अन्य किसी तरीके से उसकी हत्या की गई है। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी विक्रमजीत (उम्र-23 वर्ष) निवासी गांव बररी जिला हिसार (हरियाणा) को 01.06.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी वर्ष 2023 में शिकायतकर्ता महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। आरोपी की पहले से शादी हो रखी थी। लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान शिकायतकर्ता महिला से एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद रहने लगा।
आरोपी, बच्चे के जन्म से खुश नहीं था तथा शिकायतकर्ता पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाता था। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि इसी कारण उसने दिनांक 04.01.2025 को 05 माह के बच्चे को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी।
Add A Comment


