रोटरी क्लब नरवाना का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न,
दीपक मित्तल ने संभाली प्रधान व राजेंद्र बंसल ने सचिव पद की कमान
नरवाना/16 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
नरवाना/16 जुलाई 2026/नरेन्द्र जेठी
रोटरी क्लब नरवाना का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह उत्साह गरिमा एवं सेवा भावना के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन दीपक मित्तल ने अध्यक्ष तथा रोटेरियन राजेंद्र बंसल ने सचिव पद की जिम्मेदारी ग्रहण की।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन एमपी गुप्ता रहे।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटेरियन एमपी गुप्ता रहे।
विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी, रोटेरियन धीरज मिगलानी, टीके रूबी एवं अरुण मोंगिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने रोटरी की सेवा परंपरा की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौरव बेदी ने रोटरी क्लब नरवाना की सदस्यता भी ग्रहण की।
उन्होंने कहा कि रोटरी विश्व की अग्रणी सेवा संस्थाओं में से एक है, जिसने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं मानव सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुडऩा उनके लिए गर्व की बात है और वे भी समाज सेवा के इस मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मित्तल ने कहा कि उनका पूरा कार्यकाल सेवा, समर्पण और टीमवर्क को समर्पित रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जहां भी समाज को रोटरी की आवश्यकता होगी, वहां रोटरी क्लब नरवाना पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ उपस्थित रहेगा तथा जनहित के नए सेवा प्रकल्पों को गति दी जाएगी।
नवनियुक्त सचिव राजेंद्र बंसल काका ने बाहर से आए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। पूर्व प्रधान विकास सिंगला ने अपने कार्यकाल में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करते हुए क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं शानदार मंच संचालन रोटेरियन प्रदीप गर्ग ने किया, जिसकी सभी अतिथियों ने भरपूर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के इंस्टॉलेशन चेयरमैन रोटेरियन अमित गोयल रहे, जिनके कुशल नेतृत्व एवं अथक मेहनत से समारोह अत्यंत सफल एवं सुव्यवस्थित रहा। समारोह में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विकास गुप्ता की विशेष उपस्थिति भी रही। इस भव्य आयोजन में जींद, चीका, कैथल एवं पानीपत सहित विभिन्न रोटरी क्लबों से बड़ी संख्या में रोटेरियन शामिल हुए।
पांवटा साहिब से डॉ. हरसिमरन सिंह एवं डॉ. हरलीन कौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्लब के सभी सदस्य अपने परिवारों सहित समारोह में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम पारिवारिक सौहार्द एवं आत्मीयता का प्रतीक बन गया। समारोह की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह रही कि क्लब में 7 नई महिला सदस्यों ने रोटरी परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इससे क्लब की सेवा शक्ति और महिला सहभागिता को नई मजबूती मिली।इसी अवसर पर वर्ष 2027-28 के लिए रोटेरियन निखिल गर्ग को सर्वसम्मति से क्लब का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब के सीनियर सदस्य राजेश चौधरी, योगेंद्र पाल गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, डॉ आर के सिंगला, डॉक्टर देवेंद्र बिंदलिश, डॉक्टर रजत गुप्ता, मनोज मित्तल, शशिकांत गर्ग,सुमित मित्तल, निखिल गर्ग, रितेश सिंगला,अमित मित्तल, विकास गोयल, संदीप बिंटा,अनुराग दीवान,अजय दीवान, प्रभात मित्तल, रूपक बंसल, संजय सिंगला, अनूप गोयल, विनोद गोयल, रॉबिन गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Add A Comment

