जींद जिले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम अवैध पेयजल कनेक्शनों की जांच करती हुई और जल संरक्षण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए।
विभाग ने काटे दर्जनों अवैध कनेक्शन, 110 को नोटिस : रणधीर मताना
-पेयजल को सर्विस स्टेशन, हरी सब्जी व हरा चारा लगाने में उपयोग करने वालों पर कार्यवाही
-जल संरक्षण अभियान के तहत विभाग की टीम शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में घर -घर जाकर कर रही है पेयजल कनेक्शन चैक
-नलों पर टेप लगाने के लिए उपभोक्ता को किया जा रहा है जागरूक
-स्वच्छ पेयजल के लिए लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन को तुरंत किया जा रहा ठीक -पानी की जाँच करके की जा रही हैं क्लोरीनेशन चैक
नरवाना /31 मई/ अटल हिन्द /नरेंद्र जेठी
पेयजल को सर्विस स्टेशन, हरी सब्जी व हरा चारा लगाने में उपयोग वाले कनेक्शन सहित दर्जनों अवैध कनेक्शन को विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत काट दिया ओर करीब 110 अवैध कनेक्शन व पानी बर्बाद करने वालों को नोटिस दिया गया है l
यह जानकारी हर घर तक स्वच्छ व पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए चलाये जा रहे जल संरक्षण व पेयजल रिकवरी अभियान के तहत गांव करसिंधु ,सुधकन खुर्द, भगवान पूरा, बरसाना, खूंगा , किशनपुरा, ढाकल, जामनी, बुराडहर व दनोदा खुर्द अभियान की समीक्षा करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार डॉ रणधीर मताना ने कही l
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जींद जिले में विशेष अभियान चलाकर दर्जनों अवैध पेयजल कनेक्शन काटे
उन्होंने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विभाग की टीम बनाकर लोगों के पेयजल से संबंधित समस्याओं को दूर किया जा रहा है l इसके तहत विभाग की टीम अभियान के तहत गांव करसिंधु, सुधकन खुर्द, भगवान पूरा, बरसाना, खूंगा , किशनपुरा, ढाकल, जामनी, बुराडहर व दनोदा खुर्द में घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शन की जांच कर रही है l
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र में कुछ पेयजल उपभोक्ताओं द्वारा सर्विस स्टेशन के लिए पेयजल का उपयोग किया जा रहा है जो की गलत है l अगर कोई उपभोक्ता ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जा रही है l इसके अलावा कुछ लोगो द्वारा सब्जी व हरे चारे के लिए भी पेयजल का गलत तरीके से उपयोग किया जाता है l
अगर कोई भी उपभोक्ता पेयजल का उपयोग सब्जी उगाने व हरा चारा उगाने के लिए करता हुआ पाया जाता है तो उसका पेयजल का कनेक्शन काटकर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जा रही है l उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल के लिए विभाग की टीम पाइप लाईन लीकेज व अस्वच्छ कनेक्शन को तुरंत ठीक कर रही है l
जिला सलाहकार रणधीर मताना ने कहा कि जिला जींद के ब्लॉक जींद में दिनेश मलिक, जुलाना में सोमलता सैनी, सफीदो में बलवान सिंह आर्य, अलेवा में ईश्वर सिंह, नरवाना – उझाना में सुरेंद्र नरवाल व उचाना में खंड समन्वयक कुशल शर्मा के नेतृत्व में पम्प ऑपरेटर व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की टीम द्वारा घर -घर जाकर पेयजल संरक्षण के बारे में जागरूक कर रही है l
उपभोक्ता को साफ व स्वच्छ पानी मिले, इसके लिए उसे पानी की जाँच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वह खुद पानी की जाँच कर सके l इसके साथ ही जिला में सभी जगह क्लोरीनयुक्त पेयजल की सप्लाई की जा रही है ओर गांव की हर गली से पानी के सैम्पल लेकर पेयजल में क्लोरीनेशन की जाँच उपभोक्ता के सामने की जा रही है l
ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के साथ विभाग की टीम गांव में घर-घर जाकर खुले चल रहे पेयजल के कनेक्शन चेक कर रही है l अगर किसी उपभोक्ता द्वारा अपने पेयजल कनेक्शन पर टेप नहीं लगाई हुई तो टीम उसे नलों पर टेप लगाने के लिए और जरूरत के मुताबिक पेयजल का उपयोग करने के लिए जागरुक कर रही है ताकि गांव व शहर के हर घर तक पानी पहुंच सके l
एक मार्च से सभी शहरों में पेयजल बिल रिकवरी अभियान
जींद : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार डॉ रणधीर मताना ने बताया कि एक मार्च 2026 से जिला जींद के सभी पांचों शहरों जींद, जुलाना, सफीदों , उचाना व नरवाना में पेयजल बिल एकत्रित करने के लिए विशेष जोरदार अभियान चलाया जा रहा है l
इस अभियान में घर घर जाकर उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है l उपभोक्ता अपना पेयजल व सीवरेज का बिल ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा करवा सकते हैं l
-----------------------
आप एक स्वतंत्र और सवाल पूछने वाले मीडिया के हक़दार हैं।
हमें आप जैसे पाठक चाहिए।
स्वतंत्र और बेबाक मीडिया का समर्थन करें।