AtalHind
टॉप न्यूज़राजनीतिहरियाणा

भाजपा सांसदों, एमएलए, पूर्व प्रत्याशियों संग धनखड़ और खट्टर का मंथन

Mission-2024 churning of Dhankhar and Khattar with BJP MPs, MLAs, former candidates
Mission-2024 churning of Dhankhar and Khattar with BJP MPs, MLAs, former candidates
मिशन-2024 भाजपा सांसदों, एमएलए, पूर्व प्रत्याशियों संग धनखड़ और खट्टर का मंथन

ओम प्रकाश धनखड़ बोले कांग्रेस हरियाणा में बाप-बेटे की पार्टी

देश और प्रदेश में अब जनता को एकमात्र भाजपा से ही है उम्मीद

Advertisement

सकारात्मक सोच के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण की संरचना पर जोर

25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस

फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम ।  
  भाजपा मिशन-2024 के लिए हरियाणा भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन संडे को पार्टी प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में पार्टी के सांसदों, विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों के संग प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और सीएम मनोहर लाल ने गहन मंथन किया। बैठक में सकारात्मक सोच के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण की संरचना करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का लाभ देते हुए आगे बढ़ने का निर्णय हुआ। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति निर्माण के अलावा भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति और भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने से भारत को लाभ विषय पर चर्चा हुई।

Advertisement

विशेष रूप से 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर सुशासन दिवस हर बूथ पर मनाते हुए इस दिन होने वाली पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात प्रदेश के लगभग  20 हजार बूथों पर सुनने का निर्णय हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या 4 गुणा बढ़ाने का लक्ष्य दिया, तो मुख्यमंत्री ने सभी से डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिलाने के लिए कहा। बैठक के पहले सत्र में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी को भाजपा से ही उम्मीद है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल की नीयत जन कल्याण की नहीं है। ऐसे में भाजपा अपने जनकल्याण के लक्ष्य की तरफ बढ़ते हुए भविष्य में लोगों की सेवा करती रहेगी। कांग्रेस पर हमला करते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में बाप-बेटे की दुकान बनकर रह गई है। पंजाब में जिस तरह के हालात हैं उससे वहां शासन करने वाली पार्टी की भी कलई खुल गई है। ऐसे में लोगों को भाजपा से ही उम्मीद है।Mission-2024 churning of Dhankhar and Khattar with BJP MPs, MLAs, former candidates

राहुल गांधी सैनिकों का मनोबल तोड रहे
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा विपक्ष भी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोल कर देश को भ्रमित कर रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का तो यह हाल है कि वे अपनी शर्मनाक हार को याद करके मानसिक संतुलन खो चुके हैं।  धनखड़ ने कहा कि पाकिस्तान के नजरिये का अब दुनिया में कोई महत्व नहीं रहा है। पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान किस तरह से आंतकवाद को पोषित करता है। श्री धनखड़ ने कहा कि हमारे जांबाज फौजियों ने चीन के सैनिकों को पीठ दिखाकर भागने को मजबूर किया लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है विपक्ष और राहुल गांधी इस पर भी राजनीति कर हमारे सैनिकों का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों का ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को लाभ मिल सके इसके लिए अभी हमें और काम करना है। धनखड़ ने कहा कि भाजपा बिना भेद भाव के सरकारी स्तर पर महापुरूषों की जयंतियां मना रही है। अभी हाल ही में पार्टी के शानदार कार्यक्रम हुए हैं जिनमें जनता की भागीदारी हमारी सफलता को प्रदर्शित करती है। फरीदाबाद लोकसभा में डा. मंगल सेन का जन्म दिन व हरियाणा सरकार के आठ शानदार आठ साल पूरे होने पर गृहमंत्री अमित शाह की जबरदस्त रैली की है। इन्हीं दिनों में हमने झज्जर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम मनोहर लाल की उपस्थिति में हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का अनावरण समारोह शानदार सम्पन्न किया। सरकारी आयोजन में जहां कुरूक्षेत्र व जिलों में गीता के श्लोक गूंजे वहीं महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गरिमा उपस्थिति रही है, करनाल में भगवान परशुराम सम्मेलन संपन्न हुआ है।Mission-2024 churning of Dhankhar and Khattar with BJP MPs, MLAs, former candidates

25 को अटल जयंती सुशासन दिवस मनाएं
ओपी धनखड़ ने कहा कि चिरायु कार्ड के नई कीर्तिमान के वातावरण के साथ हम यह बैठक कर रहे हैं। 28 लाख परिवार व 1.24 करोड़ आबादी को कवर करने वाली आयुष्मान व चिरायु कार्ड की योजना एक मात्र ऐसी योजना है जिसका गरीबों को बहुत बड़ा लाभ मिला है। मिशन 2024 के रोड मैप पर पर उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि हमें अभी बहुत तैयारियां करनी है। बूथ सशक्तिकरण पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने 6 अप्रैल तक 4 लाख पन्ना प्रमुख बनाकर उनका सम्मेलन का लक्ष्य रखा। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 के लिए हमें अभी से तैयारियां करनी है और भाजपा स्थापना दिवस तक हमने पन्ना प्रमुखों को चयनित कर उनकी कार्यशालाएं करनी हैं। बूथ सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रदेश का डाटा बैंक तैयार करना है। जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव परिणामों के बाद अब हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि हमारे कार्यकर्ता ही नेतृत्व करें। धनखड़ ने कहा कि 25 दिसंबर को अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचेंगे और यहां अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात भी एक साथ बैठकर सुनेंगे। बैठक में महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने बूथ सशक्तिकरण, असीम गोयल ने पन्ना प्रमुख, सांसद सांसद नायब सिंह सैनी ने बूथ पर प्रवास, रश्मि श्रेत्रपाल ने भारत का आर्थिक विकास, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने पन्ना प्रमुख और बूथ मजबूती करण तथा संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने संगठन के सुदृढ़ीकरण विषय पर बैठक में चर्चा की। संगठन की इस बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, गृहमंत्री अनिल विज, कृषि मंत्री जेपी दलाल, मंत्री कमल गुप्ता, खेल मंत्री संदीप सिंह, सांसद संजय भाटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, पवन सैनी, मोहनलाल सहित प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और पूर्व प्रत्याशी शामिल रहे।

Advertisement

हम सत्ता में सेवा के लिए आए
दूसरे सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब के जीवन को बदलने का काम किया। मोदी जी निर्णय लेने वाले नेता हैं और उन्होंने समावेशी विकास करके दिखाया है। 45 करोड़ गरीब लोगों के खाते खोले। करोड़ों लोगों के घरों तक पानी और बिजली पहुंचाई। केंद्र सरकार की योजनाओं में गरीब और किसान पहले हैं। जनता के हित में कड़े से कड़े निर्णय लिए। अरुण सिंह ने कहा कि मोदी जी पर आज तक भी भ्रष्टाचार का दाग़ नहीं लगा। उन्होंने देश के लिए सब कुछ त्यागा। इसलिए नरेंद्र मोदी जैसे त्यागी व्यक्ति को ही देश लगातार प्रधानमंत्री देखना चाहता है। सिंह ने कहा कि मोदी के व्यक्तित्व की चर्चा लोगों के बीच लगातार करनी चाहिए। हमें भी संगठन के लिए एक परिवार के सदस्य के रूप में काम करना चाहिए। संगठन के काम में सबकी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठनात्मक काम के साथ-साथ सेवा का काम भी जरूर करें। पार्टी द्वारा किए जा रहे 6 कार्यों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें। उन्होंने सांसद व विधायकों से कहां कि महीने में उन चार लोगों से जरुर मिलें, जिनसे किसी कारण से लंबे समय से मिल नहीं सके हैं। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में सेवा के लिए ही आए हैं।

मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और सशक्त
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी जी-20 विषय पर बैठक में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जी-20 की कमान भारत के हाथ में आना 130 करोड़ भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वैश्विक जीडीपी का 80 प्रतिशत इन 20 देशों में सिमटा है। विश्व की आधी से ज्यादा आबादी भी इन्हीं 20 देशों में रहती है। विश्व की नीतियों के निर्धारण में यह जी-20 समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। राव ने कहा कि इस दुनिया गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, इसलिए ऐसे समय में भारत के समक्ष वैश्विक अगुवा बनने का बहुत बड़ा मौका है। राव ने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता भारत को दुनिया में संकट और अराजकता के समय में मिली है। लेकिन इसका भारत पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समृद्ध और सशक्त होता जा रहा है और पूरी दुनिया को भी प्रधानमंत्री से यही उम्मीद है कि वे विश्व की अगुवाई करें। उन्होंने कहा कि जब अन्य देश आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं तो भारत ही एक अकेला देश ऐसा है जिसके आर्थिक हालात बहुत मजबूत है और इसका सारा श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।

Mission-2024 churning of Dhankhar and Khattar with BJP MPs, MLAs, former candidates
Mission-2024 churning of Dhankhar and Khattar with BJP MPs, MLAs, former candidates

देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर पीएम मोदी लाये
जी-20 विषय पर बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह हमारे लिए यह एक बड़ा मौका है, देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। श्री गुर्जर ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता हमारे लिए एक मौका है। हमें इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। हमें दुनिया की भलाई पर ध्यान देना है। हमने ‘‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’’ की थीम रखी है, इससे वसुधैव कुटुम्बकम के लिए हमारी प्रतिबद्धता जाहिर होती है। हम हमेशा कहते हैं, सबका कल्याण हो, सबको शांति मिले, सबको मंगल मिले। उन्होंने कहा कि हम सभी में देश प्रथम की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक हालातों से जूझ रही दुनिया की निगाहें भारत की तरफ है। जब भी कोई युद्ध होता है तो इसका असर पूरे विश्व पड़ता है। आज रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उर्जा व अनाज के संकट से अन्य देश जूझ रहे हैं। कोरोना काल व आर्थिक संकटों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व का ही असर है कि भारत लगातार अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं।

Advertisement

Related posts

सरकार को बदनाम करने के लिए वाइल्ड लाइफ एक्ट की उल्लंघना कर वाइल्ड लाइफ कर्मी करते हैं रेड 

admin

भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस पर कर लिया “कब्जा”

atalhind

अगर जिन्ना देश के पहले प्रधानमंत्री बनते तो विभाजन से बच सकता था भारत : भाजपा नेता

atalhind

Leave a Comment

URL