AtalHind
जींदशिक्षाहरियाणा

नरवाना  एस.डी. कन्या व महिला महाविद्यालय संस्था का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ

नरवाना  एस.डी. कन्या व महिला महाविद्यालय संस्था का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ
सुरेश सिंघल प्रधान, राजकुमार गोयल उप प्रधान तथा जियालाल गोयल एक बार फिर चुने गए सचिव
पिछले 54 वर्षों से निर्विरोध होता आ रहा है संस्था का चुनाव
नरवाना, 29 जुलाई (अटल हिन्द/राजीव गर्ग)

एस.डी.कन्या व महिला महाविद्यालय संस्था नरवाना का चुनाव वीरवार को यहां निर्विरोध संपन्न हो गया जिसमें एक बार फिर सुरेश सिंघल को प्रधान, राजकु मार गोयल को उपप्रधान, जियालाल गोयल को सचिव और जवाहर लाल सिंगला को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि एस.डी.संस्था के चुनाव के लिए 21 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने थे। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम समय तक प्रधान, उप प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए केवल 1-1 उम्मीदवार का ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ जिसके चलते चुनाव की प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। वीरवार को चुनाव करवाने का दिन तय था तो निर्वाचन अधिकारी डा. पूनम शर्मा ने महज चुनाव की औपचारिकता पूरी करते हुए सुरेश सिंघल को प्रधान, राजकुमार गोयल को उप प्रधान, जियालाल गोयल को सचिव व जवाहर लाल सिंगला को कोषाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए यूनिवर्सिटी नॉमिनी के रूप में डा. जितेंद्र मौजूद रहे। उनके साथ राजकीय कॉलेज कलायत के प्रिंसीपल राजेश सैनी भी मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से शिक्षा विभाग से डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता, एस.ओ. महेश शर्मा व विजयपाल मौजूद रहे। गौरतलब है कि एस.डी. संस्था का गठन 24 अगस्त 1967 को हुआ था और जुलाई 1973 में कॉलेज की स्थापना की गई थी। संस्था की विशेष बात यह रही है कि जब से कॉलेज और स्कूल बने हैं तभी से आज तक संस्था में पदों को लेकर कभी चुनाव नहीं हुआ। हर बार संस्था के पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाते हैं। पदाधिकारियों के आपसी तालमेल के कारण ही हर बार निर्विरोध चुनाव होता है। 1979 से पूर्व विधायक लाला गौरीशंकर लगातार संस्था के प्रधान चुने जाते रहे और 2014 से उनके पुत्र सुरेश सिंघल प्रधान पद के  लिए चुने जा रहे हैं। जियालाल गोयल लगातार छठी बार सचिव पद के लिए चुने गए हैं। इस मौके  पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य कलीराम मित्तल, छबीलदास, सीताराम फरैण, रामेश्वर दास, रमेश सिंगला, राजेंद्र सिंगला, मोहन प्रकाश गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संस्था के प्रांगण में स्थित पीर बाबा की मजार पर पहुंचे और यहां पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ा कर पूजा अर्चना की और मत्था टेका। इस मौके पर तेजवंत गोयल, राकेश शर्मा, एस.डी.कन्या स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल विशाल गुप्ता व सुनीता मोर, कॉलेज प्रिंसिपल डा. पूनम शर्मा, डा. अंजना लोहान सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बाक्स
सुरेश सिंघल व जियालाल गोयल के नेतृत्व में बुलंदियों पर पहुंची एस.डी.संस्था
एस.डी.संस्था के पूर्व प्रधान पूर्व विधायक स्व. लाला गौरीशंकर की प्रेरणा से वर्तमान प्रधान सुरेश सिंघल व सचिव जियालाल गोयल ने अथक प्रयास करके एस.डी.संस्था को बुलंदियों पर पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। कॉलेज व स्कूल में करोड़ों रुपए खर्च कर नई बिल्डिंग व आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। इसके साथ-साथ सभी सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम का निर्माण भी करवाया गया है। इतना ही नहीं पिछले कुछ वर्षों से स्कूल व कॉलेज का परीक्षा परिणाम भी शानदार आ रहा है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों व अन्य गतिविधियों में भी छात्राओं ने संस्था का नाम प्रदेश में ही नहीं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संस्था ने कालेज में पूरी तरह कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी भी स्थापित की है जिसमें इस समय डेढ़ लाख से ज्यादा पुस्तकें हैं। प्रधान सुरेश सिंघल व सचिव जियालाल गोयल ने कहा कि लड़कियों को प्राथमिक शिक्षा से उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए एस.डी.संस्था ने यहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं और संस्था ने शिक्षा, खेल व   सांस्कृतिक गतिविधियों में बुलंदियों को छुआ है जिसके लिए स्कूल व कॉलेज का स्टाफ, छात्राएं व अभिभावक सभी बधाई के पात्र हैं।
Advertisement

Related posts

एक ही डिमांड ट्रांसफर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज के सामने रखा पक्ष

atalhind

मोहाली … मचा हड़कंप….. 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल,

atalhind

नीलम के कारण सुर्खियों में आया जींद का गांव घसो खुर्द,

editor

Leave a Comment

URL