इनेलो पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी है-चौधरी अभयसिहं चौटाला
नरवाना, 16 अप्रैल (नरेन्द्र जेठी)
नरवाना की मेला मंडी में चौधरी अभय सिंह चौटाला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी आपके साथ खड़ी है और हम किसी प्रकार भी किसानों के साथ ज्यादती नहीं होने देंगे अब सरकार फसल खरीद संबंधी जो नए कानून लेकर के आई है ये बिल्कुल ही गलत है और हम उनके विरोध में पहले दिन से ही खड़े हैं गेहूं की खरीद से सरकार को भी फायदा मिलता है लेकिन यह सरकार हरियाणा प्रदेश का फायदा नहीं चाहती इसलिए जो पिछले वर्ष 80 लाख मैट्रिक टन की सरकार ने खरीद की थी जो कि इस वर्ष बढ़ करके 88-90 लाख मेट्रिक टन होनी चाहिए थी
लेकिन सरकार ने बढ़ाने की बजाय घटाकर 72 लाख मेट्रिक टन खरीद का टारगेट रखा जबकि भगवान की मेहरबानी से इस बार गेहूं की उपज अच्छी निकल रही है तो बाकी की फसल को किसान कहां लेकर के जाएगा इसके अलावा उन्होंने मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी और अन्य स्टाफ से कहा कि आप भी किसानी से जुड़े हुए हैं इसलिए किसानों की हर हालत में मदद करें और उनको परेशानी ना आने दे किसान की मदद करने में यदि सरकार कर्मचारियों अधिकारियों को तंग करेगी तो फिर उनके लिए भी हम संघर्ष करने के लिए तैयार है
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आपकी पार्टी के कारण ही जो परचेज सेंट्रो को बंद करने का सरकार ने फैसला लिया था इस फैसले को सरकार को वापस लेना पड़ा और जो सुबह 6:00 बजे से शाम के 8:00 बजे तक ट्रैक्टर की एंट्री का समय बाउंड किया था उसे भी सरकार को आपके दबाव में वापस लेना पड़ा इसी प्रकार से जो मेरी फसल मेरा ब्यौरा का पोर्टल सरकार ने बंद कर दिया था आपके संघर्ष के कारण ही उस पोर्टल को भी खोलने का काम हुआ और अब जो ट्रैक्टरों की रजिस्ट्रेशन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का मुद्दा था और कह रहे थे कि हम ट्रैक्टरों के भी फोटो लेंगे उस फैसले पर भी सरकार को बैक फुट पर आना पड़ा और अब डिजिटल या मैन्युअल दोनों प्रकार के पास शुरू करने का काम किया आज मंडियो में लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है किसानों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है पोर्टल इन के काम नहीं कर रही है तो भला ऐसे में यदि यह सारे कानून नहीं हटाए जाते तो मंडियो में क्या हाल होता है यह आपके संघर्ष की जीत है अगर अभी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो हम बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे
इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि यह बीजेपी की सरकार किसान विरोधी सरकार है इसने हमेशा किसान के नुकसान के लिए नीतियां बनाने का काम किया चाहे पहले तीन कृषि कानून लेकर आए थे और चाहे अब फसल खरीद के तीन काले कानून लेकर आए है 2022 तक किसानों की आमदनी को डबल करने का वादा करने वाली सरकार किसानों के वोट लेकर के उनको आंख दिखाने का काम कर रही है यह तो अभय सिंह चौटाला है जो हमेशा किसानों के हित में खड़े हो जाते हैं और किसान की लड़ाई लडऩे का काम करते हैं
अभय सिंह चौटाला सत्ता के लालची नहीं है। वो तो अपने किसान भाइयों ,गरीब भाइयों , मजदूर भाइयों को खुशहाल देखना चाहते हैं उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू ने बताया कि इस कार्यक्रम में निम्न व्यक्ति रामफल कुंडू, प्रदीप नैन, प्रदीप गिल, प्रोफेसर धर्मेंद्र ढुल, अंग्रेज नैन, छबील दास मोर, वेदसिंह मुंडे,रामेश्वर पहलवान, पप्पू रेढू, दलेल कुंडू, बिल्लू पेगा, अनिल मोर प्रधान बार एसोसिएशन नरवाना ,पवन सुलहडा, राजीव चोपडा, प्रदीप मोर पार्षद, मुखत्यार सिंह गढी, सेवा ढांडा, सुदेश कंडेला, शिक्षा देवी, मुकेश देवी, सतीश खरडवाल, बलवान पेगा,सुशील सरपंच, जेपी दहिया,छबीला उझाना,रणधीर उझाना, दलबीर वाल्मीकि, सुभाष नैन, रमेश नैन, रामफल नैन, मोनी नैन, रामदिया नैन, मोहित, संदीप, अमित,प्रो. दयानन्द, मास्टर कर्मबीर आदि गणमान्य कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी शामिल थे।


