स्व.लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 53वीं नि:शुल्क बस यात्रा रवाना!
सिंगला परिवार द्वारा नरवाना में हर महीने होता है नि:शुल्क बस यात्रा का प्रबंध -कैलाश सिंगला
नरवाना 19 अप्रैल (नरेन्द्र जेठी)
पिछले कई वर्षों से अग्रवाल जन जागरण मंच नरवाना के तत्वाधान में सिंगला परिवार द्वारा बनभौरी धाम के लिए निशुल्क बस यात्रा की जनसेवा निरंतर जारी है। इस बार प्रतिष्ठित सिंगला परिवार द्वारा अपने दिवंगत पिता स्व.लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 53वीं नि:शुल्क बस यात्रा को त्रिवेणी चौक हुड्डा मार्केट से पंडित मेहर चंद पुजारी प्राचीन शिव मंदिर नरवाना द्वारा हरी झंडी दिलाकर रवाना किया ।
पंडित मेहर चंद पुजारी लाला के अजीज व मिलनसार थे।समाजसेवी पंडित मेहर चंद पुजारी को महेशी प्रधान के द्वारा पटका पहनाया गया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा माता की प्रतिमा भी पंडित मेहर चंद पुजारी को भेंट की गई। लाला धर्मपाल सिंगला के बड़े पुत्र रोहतास सिंगला ने बताया कि नि:शुल्क बस यात्रा हर महीने की अमावस्या के बाद पहले रविवार को होती है जिसके लिए पहले भक्त रजिस्ट्रेशन करवाते है।
स्व. लाला धर्मपाल सिंगला के पुत्र प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जयराम अस्पताल के प्रधान श्री कैलाश सिंगला ने बताया कि माता रानी के दर्शन करवाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और बनभोरी धाम तो हमारा पैतृक धाम है। उन्होंने माता रानी से सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि माता रानी का असीम आशीर्वाद और स्नेह सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे। शहर में चारों तरफ सिंगला परिवार द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना हो रही है। बनभौरी धाम के लिए रवाना हुए सदस्यों ने कहा कि सिंगला परिवार द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं।
धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। इस यात्रा से बहुत से बुजुर्गों को माता के धाम पर जाने का अवसर मिला।यात्रा में दयाकिशन ऊर्फ बंसी द्वारा मां के भजनों का गुणगान भी किया जाता है। नरवाना के सभी भक्त जन माता रानी के जयकारे लगाते हुए बस यात्रा में बनभौरी धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर महासचिव दीपक सिंगला,उपप्रधान कृष्ण गर्ग, वरिष्ठसदस्य सतीश गर्ग ,गीता राम बंसल ,चिराग गर्ग,गर्वित सिंगला ,सूरज गर्ग, नेहा गोयल,समेत मां बनभौरी धाम के अनेक भक्तजन मौजूद रहे।


