साध केयर हॉस्पिटल पटौदी में 700 रोगियों को मिला स्वास्थ्य लाभ
महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के मार्गदर्शन में
उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधा
अस्पताल के फाउंडर निदशक स्वर्गीय डॉक्टर तरुण कॉल की याद में मेगा कैंप
रोगियों की महंगी जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई
पटौदी / फतह सिंह उजाला
साध केयर हॉस्पिटल आश्रम हरी मंदिर पाटौदी में निःशुल्क मेगा मेडिकल चेकअप कैंप में लगभग 700 विभिन्न रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया । आश्रम हरी मंदिर संस्थान के संचालक एवं पठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव के द्वारा सचालित तथा करनाल डॉक्टर तरुण कॉल के द्वारा स्थापित मेजबान अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर के द्वारा रोगियों की जांच के उपरांत निशुल्क अल्ट्रासाउंड ईको एक्स-रे ईसीजी सहित अन्य लैबोरेट्री जांच करवाई गई
आश्रम हरि मन्दिर स्थित साध केयर हॉस्पिटल में मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन स्वर्गीय डॉ. (कर्नल) तरुण कौल की पुण्य स्मृति में समर्पित था। अस्पताल प्रबंधन और आश्रम समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित इस शिविर में चिकित्सा जगत की अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुँचाया गया।
इस मौके पर विशेष रूप से महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज के शिष्य अभिषेक सनातन, चंद्रभान सहगल राधेश्याम मक्कड़ सुनील शास्त्री ओमप्रकाश अदलखा सुरेंद्र धवन अस्पताल की एसएस डॉक्टर रोली तिवारी सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे। इस कैंप का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कैंप के दरान
दो पारुल पिंजा, डॉ कुलवंत यादव, महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निधि यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील यादव’ डॉक्टर दिग्विजय’ डॉक्टर विनय’ आरएमओ डॉक्टर समीर, डॉ योगेश सहित अन्य डॉक्टरों के द्वारा गहनता के साथ रोगियों की जांच की गई।
यहां आए लोगों में स्वास्थ्य जाँच का रहा तांता
शिविर में मरीजों के लिए नेत्र जाँच, जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, दंत रोग और पीएफटी (PFT) जैसे महत्वपूर्ण विभागों में परामर्श की व्यवस्था की गई थी। शिविर की व्यापकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ 667 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं, साथ ही मौके पर ही रक्त जाँच, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा के साथ सीटी/एमआरआई की सुविधा भी निःशुल्क दी जाएगी। इस मेगा मेडिकल कैंप में 59 एक्स-रे 33 अल्ट्रासाउंड दो ईको 62 महिला रोगियों 21 दांतों के रोगियों 73 हड्डी के रोगियों 203 आंखों के रोगियों सहित अन्य प्रकार के रोगियों की भी गंभीरता से जांच की गई गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जाँच शिविर के साथ जल-सेवा (छबील) शिविर भी लगाया गया।
मोतियाबिंद के मरीजों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन
निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट की माध्यम से नेत्र जाँच विभाग में 205 लोगों ने अपना परीक्षण करवाया। इनमें से 50 मरीज आँखों की कमजोरी से जूझते मिले, जबकि 30 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। इन मरीजों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट के डॉ. त्रिलोक आहूजा जी, डॉ. देवेंद्र आहूजा जी और उनकी टीम की देखरेख में इन्हें आहूजा हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहाँ उनका ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होगा।
सामूहिक प्रयास से यादगार सफल आयोजन
इस शिविर में स्वर्गीय (डॉक्टर) तरुण कौल की धर्मपत्नी एवं पुत्र श्री ईशान कौल ने आके अस्पताल में चल रहे कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए डॉक्टर कौल की पुण्य स्मृति में आयोजित इस स्वास्थ्य कैम्प के लिए आभार व्यक्त किया।
इस पूरे आयोजन का संचालन मेडिकल डायरेक्टर डॉ. (ब्रिग) अमितवा बेनर्जी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. (मेजर) रोली तेवरी और मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सनातन की देखरेख में हुआ। नवीन गुप्ता और पंकज शर्मा काकू के विशेष सौजन्य से आयोजित इस शिविर की सफलता में अस्पताल की पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
यहां आए रोगियों और उनके सहयोगियों ने अस्पताल को क्षेत्र के निवासियों के लिए एक ‘वरदान’ करार देते हुए कहा कि ऐसी पहल से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे अस्पताल में आकर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Add A Comment


