स्वर्गीय सतपाल गोयल की पुण्य स्मृति मे बनेगा मां मनसा देवी मंदिर मे नया प्रवेश द्वार
बुजुर्गों द्वारा दिखाए संस्कारों और सेवा की प्रेरणा को आगे बढ़ाना जरूरी : हर्ष गोयल
तरावड़ी/15 जुलाई 2026 /रोहित लामसर
समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले के.एस. ओवरसीज प्रा. लि. के सीएमडी एवं 521 फूड प्रोडक्ट के चेयरमैन पंकज गोयल ने अपने स्वर्गीय पिता सतपाल गोयल की 15वीं पुण्यतिथि को सेवा और श्रद्धा के साथ यादगार बना दिया।
प्रथम गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर उन्होंने करनाल स्थित सिद्धपीठ मां मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पंकज गोयल और हर्ष गोयल ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता सतपाल गोयल हमेशा समाजसेवा, धार्मिक कार्यों और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। उन्हीं के दिखाए संस्कारों और सेवा की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए परिवार लगातार धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी का आशीर्वाद पूरे परिवार, संस्था और क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे, इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य किया जा रहा है।
गौरतलब है कि स्वर्गीय सतपाल गोयल की पुण्य स्मृति में हाल ही में गांव सांभली स्थित मनोकामना सिद्ध श्री वृंदावन धाम गौशाला में भी के.एस. ओवरसीज प्रा. लि. की ओर से श्रद्धालुओं एवं गौसेवकों की सुविधा के लिए वार्ड (शेड) का निर्माण कराया गया था। परिवार वर्षों से शिक्षा, धर्म, गौसेवा और जनहित के अनेक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग करता आ रहा है और सेवा को ही सबसे बड़ी श्रद्धांजलि मानता है।
मंदिर कमेटी ने पंकज गोयल, हर्ष गोयल एवं के.एस. ओवरसीज प्रा. लि. का इस धार्मिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए प्रवेश द्वार के निर्माण से दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और मंदिर की गरिमा भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम के अंत में मां मनसा देवी के चरणों में प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की गई।
Add A Comment

