गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 लंबित चालानों और 9.12 लाख जुर्माने वाले पिकअप वाहन को किया इंपाउंड
9,12,000 बकाया चालान भुगतान न करने पर पिकअप को किया इंपाउंड
लंबित चालानों की जानकारी देकर शीघ्र भुगतान को जागरूक किया जा रहा
गुरुग्राम /02 जून /फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 167(8) के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी देकर शीघ्र भुगतान करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।
मंगलवार को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विशेष चैकिंग अभियान के दौरान जोनल अधिकारी सेक्टर 41-45 चौक ASI महाबीर ने अपनी टीम के साथ एक पिकअप वाहन को चैकिंग हेतु रोका गया। चैकिंग के दौरान उक्त वाहन पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 52 चालान लंबित पाए गए। इन लंबित चालानों में मुख्य रूप से नो-एंट्री, Dangerous Driving, Lane Change तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालान शामिल थे। वाहन पर लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि 9,12,000 पाई गई।
जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई तथा 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों की जुर्माना राशि का भुगतान न किए जाने के कारण उक्त पिकअप वाहन को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।
गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि पूर्ण रखें व यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।
Add A Comment


