सीआईए जीन्द को मिली बडी कामयाबी, 2 बन्दूक, 7 पिस्तौल व 400 कारतूस बरामद।
पुछताछ पर आरोपियों ने आधा दर्जन चोरी व लूट की वारदातों का किया खुलासा,
बैंक गार्ड से लूटी गई लाइसेंसी बंदुक 12 बोर व एक पिस्टल भी बरामद।
दोनो आरोपी विवाह शादियों में रुपये लेकर हर्ष फायर करते थे।
गांव में पुरानी रंजिश के चलते किसी की हत्या करने के लिए खरीदे थे अवैध हथियार(देसी कट्टे)
नरवाना /2 जून /नरेन्द्र जेठी
पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आईपीएस के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए सीआईए स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बडी सफलता हासिल की है। सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को काबू करके उनसे भारी मात्रा में अवैध असला व कारतूस बरामद किए हैं जिनमें 1 पिस्तौल 32 बोर, 5 पिस्टल देशी 315 बोर, 1 पिस्तौल 12 बोर, 2 दोनाली बंदूक 12 बोर के साथ कुल 400 जिन्दा रोंद बरामद किए हैं।
मामले की पूर्ण जानकारी देते हुए डीएसपी सजंय कुमार ने प्रैस वार्ता के दौरान बताया कि सीआईए जीन्द की टीम को सुचना मिली कि तेजबीर उर्फ तेजा व अरुण उर्फ नुणा राजपुरा भैण जिन्होंने करीब 8/9 दिन पहले पिस्तौल के बल रेलवे रोड जीन्द अंडर पास के नजदीक से एक बैंक के गार्ड से एक डोगा बंदुक व 1 पिस्तौल छीने थे।
उनके पास इनके अलावा ओर भी अवैध पिस्तौल है। वह दोनों इस समय राजपुरा भैण से मिर्चपुर रोड पर तेजबीर उर्फ तेजा के खेत में मौजुद है। जिस पर टीम ने तुरन्त प्रभाव से मौके पर पहुंच कर रैड की तो दो नौजवान लडके खडे दिखाई दिये।
एक लडके के हाथ में एक डोगानुमा बंदुक थी। वह दोनों सामने पुलिस की गाडी को आता देखकर अपने पास रखे एक काले रंग के बैग को उठाकर अपने पास खडी मोटरसाईकिल को स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगे। जिनको पुलिस की टीम ने वहीं काबू कर लिया।पकडे गए आरोपियों की पहचान अरुण तथा तेजबीर उर्फ तेजा वासियान राजपुरा भैण जिला जींद के रूप में हुई है।
आरोपियों के तलाशी के दौरान अरूण की पैंट से 1 पिस्टल देशी 32 बोर व तेजबीर उर्फ तेजा की पेंट से 1 डोगा नुमा बंदुक 12 बोर बरामद हुई। बरामद किए गए पिस्तौल 32 बोर व डोग नुमा बंदुक 12 बोर लाइसेंसी प्रतीत होने पर पिस्तौल व बंदुक बारे लाईसैंस पेश करने बारे कहा तो वह दोनों कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सके।
जिनसे सख्ती से पुछताछ की तो उन दोनों ने बतलाया कि हम दोनों ने दिनांक 22.06.2026 को यह डोगानुमा बंदुक व पिस्तौल 32 बोर इसी मोटरसाईकिल पर सवार होकर रेलवे रोड जीन्द से अंडर पास की तरफ जाते समय एक बैंक के गार्ड से पिस्तौल के बल पर छीने थे। इसके अलावा 2023 में दोनो ने बस अडडा जीन्द से पास से एक गार्ड से एक 12 बोर की बन्दुक छीनी थी।
इसके अलावा तलाशी के दौरान दोनों के बीच में रखे काले रंग के पि_ू बैग बा को खोलकर चैक किया तो उसमें 1 डोगा नुमा बंदुक 12 बोर, 5 पिस्टल देशी 315 बोर, 1 पिस्तौल 12 बोर व 3 काले रंग के पॉलीथिन बरामद हुए। बैग से बरामद तीनों काले रंग के पॉलिथीन को खोलकर चैक किया तो पहले पॉलीथिन में 315 बोर के 114 रौंद बरामद हुए। दुसरे पॉलीथिन में 32 बोर के 51 राउंड, तीसरे पॉलीथिन में 12 बोर के 229 रौंद (कुल 400 कारतूस) बरामद हुए।
आरोपी तेजबीर उर्फ तेजा व अरूण उपरोक्त द्वारा ली बिना नम्बर की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस को चैक किया तो मोटरसाइकिल के इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर को ग्राइंडर द्वारा बताया हुआ है। जिसके बारे दोनों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उन्होने करीब ढाई महीने पहले स्कीम न0 6 से एक होटल के पास से चोरी की थी। गहनता से पूछताछ पर आरोपियों ने अवैध हथियारों के बारे में बताया कि उनकी गाँव में पुरानी रंजिश है जिसे मारने के लिए उन्होंने अवैध असले खरीदे थे।
6 मामलों का हुआ खुलासा- गत 22 मई को आरोपियों ने रेलवे स्टेशन जींद के पास से बैंक गार्ड से एक 12 बोर की बन्दूक व एक 32 बोर पिस्टल छीनी थी जिस पर थाना शहर जीन्द में मुकदमा नंबर 181 दिनांक 22.05.2026 धारा 25(1)ए आर्म एक्ट व 309(4) बीएनएस अंकित किया गया था। गत 22.12.2023 को आरोपियों ने नया बस अड्डा जीन्द के पास से एक गार्ड से एक 12 बोर की बन्दूक छीनी थी जिस पर थाना सिविल लाइन जीन्द में मुकदमा अंकित किया गया था।
इसी प्रकार गत 16 मार्च को जे.पी. गोल्ड होटल स्कीम नंबर 6 से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी जिस संबंध में थाना शहर जीन्द में मुकदमा बीएनएस दर्ज है। गत 25.11.2023 को आरोपियों ने मिलकर उचाना के पंजाब नेशनल बैंक के पास से एक व्यक्ति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर एक लाख रुपये की लूट की थी जिस सम्बंध में मुकदमा थाना उचाना में दर्ज है।
बरवाला थाना के अंतर्गत आरोपियों ने एक व्यक्ति से पिस्तौल की नोक पर रुपये लूटे थे।इनके अलावा दो मामलों के भी खुलासा किया है जिस बारे रिकॉर्ड हासिल किया जा रहा है।


