जेब में 50 ग्राम पाउडर डाल देंगे’… क्या खाकी की इस रंगदारी से चलेगा देश में कानून? भारत के सभी राज्यों की पुलिस एक…
राज्य
उत्तर प्रदेश के इटावा में अज्ञात पशु चोर गैंग एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के मूल्य की दो दुधारू भैंस चोरी करके ले गया. चोरी की पूरी वारदात पास के पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ लिया जाएगा. उत्तर प्रदेश के इटावा से भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है. इटावा शहर के सबसे पौष इलाके के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे दो भैंस चोरी हो […]
यूपी के अमरोहा में शादी के 23 दिन बाद एक विवाहिता अपने रिश्ते के मामा संग फरार हो गई. पति का आरोप है कि विवाहिता ने उसे मेरठ में ड्रम कांड का हवाला देते हुए उसी तरह टुकड़ों में काटकर अटैची में भरने की धमकी भी दी है. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक दुल्हन शादी के 23 दिन बाद दूल्हे को छोड़ कर अपने ही मामा के साथ भाग गई. फिर पति को धमकी भरा मैसेज भेजा. पति का आरोप है कि दुल्हनिया ने उसे धमकी दी है कि वो उसकी हत्या कर लाश टुकड़ों में काट देगी. फिर […]
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां बीमारी और घरेलू कलह से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति जहां हार्ट का मरीज था तो वहीं पत्नी टीबी की बीमारी से पीड़ित थी. मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है. यहां बीमारी और घरेलू कलह से परेशान एक बुजुर्ग दंपति ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो बेटे ने दरवाजा तोड़ा. अंदर दोनों फांसी के फंदे से लटकते मिले. […]
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सिंध नदी से एक 29 साल के युवक की लाश मिली. उसके हाथ और दोनों पैर तार से बंधे हुए थे. इससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. अब पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए बारीकी से जांच- पड़ताल कर रही है. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के संगेश्वर गांव में बहने वाली सिंध नदी से मंगलवार को एक 29 साल के युवक की लाश मिली. युवक की लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान गोलू दांगी के रूप में हुई है. […]
इंदौर के सुनील कुमार की जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में मौत हो गई. वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियां मनाने कश्मीर गए थे. आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई और उनकी बेटी घायल हो गई. सुनील एलआईसी में कार्यरत थे. इस घटना से उनके परिवार और परिजनों में गहरा शोक है. घायल बेटी का इलाज पहलगाम के अस्पताल में चल रहा है. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में इंदौर के सुनील कुमार की भी मौत हुई है. वह अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने गए थे. उनके […]
उज्जैन के शीतला माता मंदिर में एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हिन्दू संगठनों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के मंदिर में नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक मुस्लिम व्यक्ति मंदिर परिसर में नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है. उसे मंदिर में नमाज पढ़ते हुए देखकर यहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान दिखाई दे रहे हैं.सोशल मीडिया पर वायरल हो […]
अपील
राशिफल
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
