विद्यार्थियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता -डॉ रूस्तगी
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज केवल भवन नहीं युवाओं के भविष्य बनाने का केंद्र
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में अलग-अलग 3 शिक्षण संस्थान संचालित
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में एडमिनिस्ट्रेटिव-कम-एडमिशन ब्लॉक का उद्घाटन
फरुखनगर/गुरुग्राम /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /24 जुलाई 2026 / फतह सिंह उजाला
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में नवनिर्मित “एडमिनिस्ट्रेटिव-कम-एडमिशन ब्लॉक” का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन महोदय डॉ. राजेंद्र रुस्तगी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस ब्लॉक के निर्माण में पूरे डीडीआर परिवार – मैनेजमेंट, टीचिंग स्टाफ, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं सपोर्टिंग स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. गौरव रुस्तगी एवं वर्षा रुस्तगी के प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने डिजाइन से लेकर परचेज तक दिन-रात मेहनत करके इस आधुनिक एडमिशन विंग को तैयार करवाया।
अध्यक्ष महोदय ने कहा कि यह ब्लॉक केवल ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं है, बल्कि यह उत्कृष्टता, कुशल प्रशासन और विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने आगे और मेहनत करने तथा उन्नति लाने के पर भी जोर दिया।
समारोह में संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि छज्जू राम दीन दयाल एजुकेशनल सोसाइटी के अंतर्गत अक्टूबर 2006 में स्थापित
डीडीआर ग्रुप ऑफ कॉलेज में 3 शिक्षण संस्थान संचालित हैं – डीडीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, डीडीआर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एवं डीडीआर कॉलेज ऑफ फार्मेसी। कॉलेज ऑफ एजुकेशन को NAAC A+ मान्यता प्राप्त है। साथ ही B.Voc Medical Laboratory Technology एवं B.Voc Robotics & Automation जैसे 2 नए स्किल बेस्ड कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दीप प्रज्वलन के लिए संस्थान के माननीय चेयरमैन डॉ. राजेंद्र रुस्तगी , माननीया अध्यक्षा ड़ॉ श्रीमती अनीता रुस्तगी फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डॉ. गौरव रुस्तगी एवं मैनेजमेंट कॉलेज की डायरेक्ट ड़ॉ श्रीमती वर्षा रुस्तगी एजुकेशन कॉलेज की प्रिंसिपल ड़ॉ सुनीता गोदारा एवं फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रेणु कादयान को मंच पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने “या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता…” श्लोक के साथ माँ सरस्वती को नमन किया। दीप का प्रज्वलन अज्ञान पर ज्ञान की, अंधकार पर आशा की और अनिश्चितता पर बुद्धिमत्ता की विजय का प्रतीक है।
कार्यक्रम के अंत में ड़ॉ श्रीमती अनीता रुस्तगी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी फैकल्टी मेंबर्स, सपोर्टिंग स्टाफ और वर्षों से संस्थान से जुड़े सदस्यों के योगदान की सराहना की और आशा व्यक्त की कि नई एडमिशन विंग सभी के काम को सुचारू रूप से करने में मदद करेगी। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सेमिनार हॉल में जलपान के लिए आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर सभी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं ऑफिस स्टॉफ उपस्थित रहे!
Add A Comment

