किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती : सुमन सैनीहरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शोक संतप्त परिवारों को बंधाया ढांढस
बाबैन/ 4 जून /सुरेश अरोड़ा
हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने बाबैन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
इस दौरान उन्होंने गांव रामसरन माजरा, सैनी माजरा तथा बरगट जाटान में जाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। सुमन सैनी गांव रामसर माजरा पहुंचीं, जहां उन्होंने संदीप पुत्र ज्ञान चन्द के परिवार से मिलकर उनके दु:ख में सहभागिता जताई।
इसके बाद उन्होंने गांव सैनी माजरा में स्वर्गीय प्रेम चंद पुत्र शेर सिंह के निधन पर उनके परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। वहीं गांव बरगट जाटान में उन्होंने गांव के सरपंच रामकरण के दादा स्वर्गीय बंताराम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर सुमन सैनी ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है,
जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। ऐसे कठिन समय में समाज और शुभचिंतकों का नैतिक सहयोग परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
अपने दौरे के दौरान सुमन सैनी ने रामसरन माजरा में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बिमारी के चलते उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से उनका कुशलक्षेम भी जाना। उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा परिवारजनों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल बाबैन के प्रधान विकास शर्मा, नगर पालिका लाडवा की चेयरमैन साक्षी खुराना, मार्केट कमेटी बाबैन के चेयरमैन जसविंदर जस्सी, महामंत्री अनिल टाटकी, जयसिंह सैनी, डिम्पल सैनी, कौशल सैनी, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, तरसेम राय विकास सैनी, आत्मा राम, फूल चंद सैनी, प्रवीण कुमार, बलैती राम, कर्मवीर लोहट, रणबीर सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Add A Comment


