भगत सिंह सदन (येलो हाउस) से अर्जुन को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन चुना गया।
तरावड़ी /रोहित लामसर / 05 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
तरावड़ी में गीता मॉडर्न सीनियर सैकेंडरी स्कूल के अंदर हाउस सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी और प्रधानाचार्या रागिनी राय ने विद्यालय के चार सदनों के लिए चुने गए कैप्टन, वाइस कैप्टन और हाउस मेंबर्स को बैच और स्मृति चिन्ह देकर कार्यभार सौंपा।
स्कूल के चारों सदनों के चुने गए पदाधिकारी
तरावड़ी के इस स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं से हर्ष को चारों सदनों का हेड बॉय और भव्या को हेड गर्ल के रूप में चयनित किया गया। रानी लक्ष्मी बाई सदन (रेड हाउस) से उमेश को सीनियर हाउस कैप्टन और मोहित को जूनियर हाउस कैप्टन बनाया गया।
भगत सिंह सदन (येलो हाउस) से अर्जुन को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन चुना गया। महाराणा प्रताप सदन (ब्लू हाउस) से वर्षा को सीनियर हाउस कैप्टन और दीपिका को जूनियर हाउस कैप्टन तथा छत्रपति शिवाजी सदन (ग्रीन हाउस) से अंकित को सीनियर हाउस कैप्टन और दिशांत को जूनियर हाउस कैप्टन के रूप में चयनित किया गया।
चयनित पदाधिकारियों ने अनुशासन का परिचय देते हुए मार्च पास्ट किया और प्रधानाचार्या रागिनी राय ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
अतिथियों ने दी विद्यार्थियों को बधाई
प्रधानाचार्या रागिनी राय ने कहा कि नेतृत्व का अर्थ सिर्फ आदेश देना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए उदाहरण बनना है। प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और अनुशासन भी जीवन के अभिन्न अंग हैं।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के साथ समापन किया गया और विद्यार्थियों तथा संपूर्ण विद्यालय स्टाफ के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर डिंपल त्रिपाठी, पराध्यापिका करमजीत, प्रियंका, रमनजीत, राजबीर, सलिंदर एवं विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।

