ऐतिहासिक रैली में भाजपा जनकल्याण मंच की 80 गाडिय़ों के साथ रही प्रभावशाली भागीदारी
नरवाना /18 जुलाई 2026 /अटल हिन्द/ नरेंद्र जेठी
जींद की पावन जयंती देवी की धरती पर आयोजित विकसित हरियाणाविकसित भारत जनसभा हरियाणा के राजनीतिक एवं विकासात्मक इतिहास की सबसे ऐतिहासिक जनसभाओं में शामिल रही। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसमूह की उपस्थिति में हरियाणा को रूपए 14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात देते हुए अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में भाजपा जनकल्याण मंच की भी भागीदारी रही । भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा नरवाना ने बताया कि संगठन की ओर से लगभग 80 गाडिय़ाँ रैली में पहुँचीं तथा सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक पूरे अनुशासन, उत्साह और जोश के साथ रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और नेतृत्व के प्रति विश्वास का जीवंत प्रमाण है।
उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों, पदाधिकारियों, वाहन चालकों, सहयोगियों तथा रैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक साथी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच आने वाले समय में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के आधुनिक एवं डिजिटल भारत के विजन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विकसित हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करता रहेगा।
रैली में भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनी, जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज जिंदल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन गर्ग (फरीदाबाद), जिला अध्यक्ष श्री ज्ञान (फतेहाबाद), जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष अलवरिया (रेवाड़ी), जिला अध्यक्ष महावीर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह लम्बा (जींद), जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम तंवर (गुरुग्राम), जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार विंडलेस (कैथल), प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जींद की यह ऐतिहासिक रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा, विकसित भारत, आधुनिक भारतीय रेलवे, हरित ऊर्जा, सुशासन और जनता के अपार विश्वास का एक ऐतिहासिक प्रतीक बनकर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गई। भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने आज यहां बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया, जिससे हरियाणा ने आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल रेल परिवहन के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया।
पूरे रैली स्थल पर राष्ट्रभक्ति, विकास और जनविश्वास का अभूतपूर्व वातावरण देखने को मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
मंच भविष्य में भी समाज सेवा, संगठन विस्तार, युवा जागरण, महिला सशक्तिकरण तथा विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा। रैली में आम कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, उनके स्टाफ सदस्य संजय बल्हारा, निजी सचिव फकीर चंद, बलवान तथा भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन सुना तथा कार्यकर्ताओं और आमजन से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। हरियाणा में शुरू की गई विकास परियोजनाएँ प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाएँगी। सडक़, रेल, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढाँचे के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक कार्य आने वाले वर्षों में हरियाणा को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाएँगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भारत की तकनीकी क्षमता, आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। भारतीय रेलवे लगातार आधुनिक तकनीक, विश्वस्तरीय सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के साथ नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेलवे के क्षेत्र में और भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका सीधा लाभ देश के नागरिकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद की धरती से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। रूपए 14,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाएँ प्रदेश के आधारभूत ढाँचे को नई मजबूती देंगी, निवेश को बढ़ावा देंगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी तथा विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।
इस अवसर पर भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता स्वयं ई-व्हीकल चलाकर रैली स्थल पहुँचीं। संगठन महामंत्री श्री फणीन्द्र शर्मा हजारों युवाओं के साथ पैदल यात्रा करते हुए रैली स्थल पर पहुँचे। पूरे जींद शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा रैली स्थल पर उमड़ा जनसैलाब ऐतिहासिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने कहा कि जींद की इस ऐतिहासिक जनसभा ने यह सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आधुनिक भारत निर्माण के विजन तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनहितकारी नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा को मिली ऐतिहासिक विकास परियोजनाएँ और देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ प्रदेश के विकास इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा।

