दिल्ली दंगे: ताहिर को तो सजा, पर भड़काने वाले ‘कपिल’ आज भी आजाद क्यों? न्यायपालिका और पुलिस की भूमिका पर तीखे सवाल दिल्ली दंगों…
भारत
धार, बाकानेर। धार जिले के बाकानेर के पास बारात लेकर बड़दा पुनर्वास जा रही एक बस अचानक पलटी खा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं धार के नागेश्वर के पास ट्रेलर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। बस के नीचे दब गई महिला जानकारी के मुताबिक नागदा जंक्शन से बारात लेकर बड़दा पुनर्वास जा रही बस सुबह 5 बजे मान नदी के किनारे रुकी थी। इसके बाद बारात में शामिल कुछ महिलाएं बस में बैठ गईं और पुरुष बस को धक्का लगाकर स्टार्ट करने की कोशिश करने लगे। सड़क पर ढलान होने […]
सात मरीजों की मौत के आरोपी डॉक्टर का बीपी बढ़ा, उल्टियां होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह शहर के सात मरीजों के की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम की गुरुवार की रात तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां और घबराहट होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर से चेकअप कराया गया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मधुर चौधरी ने आरोपी डॉक्टर का चेकअप किया। इस दौरान आरोपी डॉक्टर का बीपी बढ़ा हुआ था और उसे उल्टियां भी हो रही थी। इसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए, उसे कुछ समय के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया। देर रात को उसे […]
देवास। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई सास पर भी जानलेवा हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गया, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। घायल सास को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। वारदात अंचल के बागली थाना क्षेत्र के ग्राम कीर्तनखेड़ी की है, जिसमें पुलिस ने आरोपित पर हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। पेट में वार कर दिया बागली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित सुखलाल निवासी ग्राम कानड़ा पत्नी […]
भोपाल: शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को जीवित रखते हुए ‘कथक अश्वमेध’ का दूसरा संस्करण भोपाल के शहीद भवन सभागार में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन सिर्फ प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक महायज्ञ था, जिसमें देशभर के युवा कलाकारों ने नृत्याहुतियाँ दीं। कुछ कलाकारों ने लय और गति से मंच को सजाया, तो कुछ ने भावनाओं की गहराई से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन निर्झर कला संस्थान, नागपुर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर प्रतिभागी ने अपनी कला का सर्वोत्तम प्रदर्शन किया, लेकिन निर्णायक मंडल ने तीन प्रमुख कलाकारों को […]
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर हाईवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र में गोल ढाबा के पास बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी, इस हादसे में बड़ागांव थाने में पदस्थ ASI की मौत हो गई है। आपको बता दें कि होमगार्ड रईश गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है दोनों पुलिसकर्मी बड़ा गांव थाने की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया यहां पर ASI नाथूराम कॉल की मौत हो गई। घायल नगर सैनिक रईश की हालत गंभीर है। […]
भोपाल के केरवा गिद्ध प्रजनन केंद्र से 6 गिद्ध प्राकृतिक वातावरण में छोड़े गए, CM मोहन ने कहा – MP में गिद्ध संरक्षण को मिल रही नई दिशा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन में नए आयाम जुड़ रहे हैं। पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गिद्धों का संरक्षण न केवल जैव विविधता की रक्षा के लिए आवश्यक है, अपितु पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दृष्टि से भी अनिवार्य है। प्रदेश में गिद्ध संरक्षण को भी नई दिशा दी जा रही है। भोपाल स्थित केरवा गिद्ध प्रजनन केन्द्र से 6 गिद्धों को बुधवार को पहली बार प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राज्य सरकार ने गिद्धों सहित अन्य पशु पक्षियों […]
अपील
राशिफल
Top Trending
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
