पत्रकार प्रवीण सांगवान के पिता 80 वर्षीय फूल सिंह का हुआ निधन
तोशाम/22 अप्रैल/विष्णु दत्त शास्त्री
पत्रकार प्रवीण सांगवान के पिता करीब 80 वर्षीय फूल सिंह का बीमारी के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पैतृक गांव आलमपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से गांव में शोक की लहर है और गांव व आसपपास के गणमान्य लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रवीण सांगवान के बड़े भाई हेड मास्टर अनिल सांगवान ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी।
निधन पर शोक जताने पहुंचे लोगों ने कहा कि फूल सिंह सामाजिक व्यक्ति थे। गांव और समाज के कार्यों में भाग लेते थे। वे हमेशा गांव के लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। उनके निधन से गांव को ही नहीं पूरे क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। फूल सिंह के दो पुत्र हेड मास्टर अनिल सांगवान और पत्रकार प्रवीण है और एक बेटी है। देर सायं तक भी लोग शोक जताने पहुंचे।
Add A Comment


