राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाने की उठी जोरदार मांग
शिक्षित बेरोजगारों ने मांगा प्रतिमाह 20 हजार रूपए जॉब्लेस क्लेम
‘बेरोजगारी का असल कारण मानवीय संसाधनों का मिस मैनेजमेंट’
नीतिगत फैसले लेकर हर नागरिक को मनपसंद काम देना बखूबी संभव : अशोक प्रधान
मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत शिक्षित बेरोजगारों की लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
रेवाड़ी / 06 जून / अटल हिन्द ब्यूरो
जनहित में जारी ‘मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान’ के तहत लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शिक्षित बेरोजगारों से उनकी ज्वलंत समस्याओं को लेकर स्थानीय बावल चौक के समीप बैठक की ।
ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए युवाओं-युवतियों ने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच से जनहितकारी आवाज बुलंद करने का जोरदार आग्रह किया । उन्होंने सरकार से राष्ट्रीय रोजगार नीति जल्द घोषित करके उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर जल्द कदम उठाने की मांग की ।
बैठक में राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच,कोर कमेटी के सदस्य बीके राम सिंह से बातचीत में शिक्षित बेरोजगार युवाओं -युवतियों ने उन्हें रोजगार नहीं मिलने पर हो रही भारी दिक्कतों को लेकर अपना दर्द सांझा किया ।
उन्होंने कहा कि जॉब वैकेंसीज निकालने और जॉइनिंग तक का शेड्यूल पूरा करने में देश-प्रदेश की भर्ती एजेंसियों की ओर से बहुत देरी की जाती है । लंबे समय अन्तराल पर वैकेंसीज भी बहुत कम निकाली जाती हैं । उन्हें नौकरियां पाने के लिए बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा है ।
उन्होंने मांग उठाई की एसएससी की तर्ज पर केंद्र व हरियाणा की प्रतियोगी परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर बनना चाहिए जिससे जाॅब वैकेंसिज के नियत समय पर एडवर्टाइज होने ,परीक्षा का निर्धारित शेड्यूल, रिजल्ट डिक्लेयर होने एवं ज्वाइन होने का भी समय तय हो सके ।
युवाओं ने कहा कि देश में राष्ट्रीय रोजगार नीति नहीं होने के कारण ‘हर हाथ को काम’ मिलने का रास्ता स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है । सरकार को जनहित में राष्ट्रीय रोजगार नीति जल्द बनानी चाहिए ।
युवाओं की पुरजोर मांग है कि सरकार को शैक्षणिक, प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिला लेने की प्रवेश परीक्षाओं तथा रोजगार पाने के लिए लिखित परीक्षा अथवा इंटरव्यू देने जाते-जाते समय उन्हें बस,ट्रेन एवं एरोप्लेन के किरायों में पूर्ण छूट तथा निजी वाहन का प्रयोग करने पर टोल टैक्स के भारी-भरकम आर्थिक भार से मुक्त करना चाहिए ।
इस मौके पर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि जनहित में सरकार को शिक्षित बेरोजगार युवाओं- युवतियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का विकास होता है । विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवकों-युवतियों को स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स द्वारा वर्ष में दो बार मेडिकल चेकअप एवं ट्रीटमेंट की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने की बहुत ज़रूरत है । सरकार को जनहित में यंग क्लब्स की बिल्डिंग्स,जिम्स, इनडोर स्पोर्ट्स ऑडिटोरियम्स के जल्द निर्माण सहित आउटडोर खेलों के लिए प्लेग्राउंडस हर गांव -शहर में आवश्यकता अनुसार बनाने चाहिएं।
बैठक में मांग उठी कि अमेरिका की तर्ज पर शिक्षित बेरोजगारों को क्षतिपूर्ति गुजारे भत्ते के तौर पर सरकार की ओर से ₹20हजार प्रतिमाह ‘जॉब्लेस क्लेम’ प्रदान किया जाना चाहिए । इस सिलसिले में देश- प्रदेश के खेल,रोजगार एवं युवा मामलों के मंत्रियों,मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे । समाधान होने तक मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान जारी रहेगा ।
Add A Comment


