ब्रह्मा कुमारीज के फलाहार शिविर में जमकर नाचे सैकड़ों लोग
नरवाना में 26 अप्रैल तक चलेगा ब्रह्मा कुमारीज का गॉडली फलाहार शिविर
दिनभर फल खाने से लोगों का शुगर, बीपी, कब्ज, मोटापा, घुटने दर्द हुआ ठीक
पंजाब समेत हरियाणा के टोहाना, जींद, उचाना, कुरुक्षेत्र आदि कईं शहरों के लोग के रहे हैं शिरकत
नरवाना/23 अप्रैल / नरेंद्र जेठी

ब्रह्मा कुमारीज के जीएफसी गॉडली फ्रूट क्योर स्वास्थ्य शिविर में मात्र दो दिन फल खाकर सैकड़ों लोगों ने अपनी कई बीमारियों को ठीक किया और परमात्मा, ब्रह्मा कुमारीज एवं जीएफसी संस्था का शुक्रिया करते हुए खुशी में जमकर नाचे। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी प्रभात मित्तल, विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद संजय चौधरी, सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा, पंजाब के रणजीत सिंह एवं मुख्य वक्ता बीके तिलकराज, बीके पूजा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ साधु राम शर्मा ने अतिथिगण का परिचय दिया। सभी अतिथिगण एवं आयोजकगण वक्ताओं ने जीएफसी फलाहार शिविर लगाने पर खुशी जताई और ब्रह्मा कुमारी बहनों ने मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नरवाना क्लब में 26 अप्रैल तक चलने वाले जीएफसी फलाहार शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने फलाहार के साथ मेडिटेशन एवं व्यायाम को जोड़कर संपूर्ण स्वास्थ्य हासिल करने के लिए सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
पीएनबी एफटीसी सच्चाखेड़ा के निदेशक हितेश कालड़ा, निर्मला बहन ने सभी को फलों के व्यंजन एवं पेय घर पर ही बनाने के तरीके सिखाये। निदेशक हितेश कालड़ा, योगाचार्य अनिल गुप्ता, ललित, पवन शर्मा, प्रभात मित्तल, संजय चौधरी, रणजीत सिंह आदि कई प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस जीएफसी शिविर में मात्र दो दिन फलाहार खाने से उनको बीपी , शुगर, कब्ज, दर्द, घुटने दर्द, अनिद्रा आदि बीमारियों में आराम मिला है और उन्होंने नरवाना के लोगों से इस शिविर में भाग लेकर जीवन को बीमारी मुक्त, दवा मुक्त निरोगी बनाने का आह्वान किया। शिविर में सभी प्रतिभागियों को फल खिलाए गए। पंजाब, हरियाणा के टोहाना, जींद, उचाना, कुरुक्षेत्र आदि कईं शहरों के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी इस शिविर में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आए हैं।


