सिरसा में पकड़ी गई तीन लाख नशीली गोली मामले में सिरसा पुलिस की टीम ने बठिंडा में तीन जगह दी दबिश रेड वाली तीनों…
पंजाब
जालंधर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के सैंट्रल टाऊन स्थित निवास पर बीते दिनों हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब शहर के एक और भाजपा नेता को पाकिस्तान से धमकी मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव को दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर डी.डी.आर. दर्ज कर खानापूर्ति कर दी लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता ने इस बारे मीडिया को भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। इसी तरह बीते दिनों एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार को भी पाकिस्तान के नंबर […]
लुधियाना: लुधियाना बस स्टैंड परिसर के टाइम टेबल में शाम 4 बजे से लेकर 7:30 बजे तक नहीं है कोई एसी वॉल्वो बस। बस स्टैंड परिसर में बसों की तंगी इस कदर बढ़ रही है कि बसों में सफर करने वाले विद्यार्थी और व्यापारी भी अब इसका भुगतान दे रहे हैं। दिल्ली और अन्य जगहों को जाने वाले विद्यार्थी जो अक्सर कॉलेज समाप्त होने के बाद बसों में सफर करते हैं अपने ठिकाने पर वापस पहुंचते हैं या फिर सरकारी इम्तिहान देने आए विद्यार्थी जिनका सैंटर लुधियाना में बना होता है वह यहां पर सारी शाम बस अड्डे पर बैठकर […]
चंडीगढ़: पंजाब राज पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने इस वर्ष धान सीजन के लिए बिजली की मांग और आपूर्ति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह जानकारी पी.एस.पी.सी.एल. के सीएमडी अजोय सिन्हा, सभी निदेशकों और मुख्य इंजीनियरों के साथ बैठक के बाद बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने दी। उन्होंने कहा कि इस धान सीजन के दौरान लगभग 17,000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होगी, जिसके लिए अग्रिम व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही, गर्मी के मौसम में घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. के अधिकारियों […]
अमृतसर : गुरु नानक देव अस्पताल (जी.एन.डी.एच.) के आई.सी.यू. में विगत देर रात्रि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 2 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। लोग अपने मरीजों को लेकर अस्पातल के बाहर भागने लगे। मरीजों की चीखों-पुकार की आवाज अस्पताल के हर तरफ गूंजने लगी, जिसके चलते अस्पातल प्रशासन को स्थिति से निपटने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच आग को बुझाने के लिए मश्कत करने में जुट गईं। काफी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन अस्पताल प्रशासन दो […]
जालंधर: कांग्रेसी सांसद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदगी के पोस्टर छपने के बाद चन्नी मीडिया के सामने आए है। मीडिया से बातचीत करते हुए चन्नी ने भाजपा पर चुटकी लेते कहा कि बीजेपी वालों ने मुझे मशहूर कर दिया। तंज कसते हुए, कहा कि आज तक मुझे कोई जानता था। मेरे पोस्टर लगने के बाद भाजपा वालों ने मशहूर कर दिया और लोग मुझे जानने लग पड़े। वहीं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया द्वारा दिए बयान पर कि चन्नी साहिब तो कही नजर नहीं आते, इस पर चन्नी ने जवाब दिया कि मैं जाकर आऊंगा, जो उनके घर पटाखां चला हैं, […]
पंजाब दिन प्रतिदिन वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं, बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मोहाली के जीरकपुर से सामने आया है, जहां गन प्वाइंट पर एक ज्वेलरी शॉप लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मौके इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दिन दिहाड़े शिव इनक्लेव में स्थित ज्वेलरी शॉप आए आरोपियों ने गन प्वाइंट पर 80 हजार नकदी व चांदी के जेवर लूट लिए। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि गत दिन दोपहर 3 बजे के करीब दुकान […]
अटल हिन्द - राष्ट्रीय हिंदी दैनिक
राजकुमार अग्रवाल (मुख्य संपादक)
