कृष्ण बेदी कम से कम अपने समाज की सुध तो ले लो, सफाई कर्मचारियों को तो पक्का करने का कार्य करो : कर्मवीर बौद्ध
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तोशाम पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
तोशाम/01 मई/विष्णु दत्त शास्त्री
हरियाणा सरकार तथा मंत्री कृष्ण बेदी से पूछना चाहता हूं कि जो आप बड़ी-बड़ी बातें मारते हो कि मैं अपने समाज को सोने में गाड़ दूंगा कम से कम अपने समाज की सुध तो ले लो जो सफाई कर्मचारी हैं तकरीबन वाल्मीकि समाज से हैं और हरियाणा में करीबन सवा लाख सफाई कर्मचारी हैं उन्हें तो पक्का कर दो।
उक्त शब्द कांग्रेस के हरियाणा से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर तोशाम पहुंचने पर वाल्मीकि धर्मशाला में उपस्थित सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहे। इससे पहले तोशाम पहुंचने पर राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध का सुशील तोशाम, हरीश तोशाम, संजय नाफरिया आदि सहित अनेक लोगों ने फूलमाला तथा पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान कर्मवीर बौद्ध ने भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका तथा राजकीय मॉडल विद्यालय तोशाम के मुख्य द्वार पर स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, वहीं हरीश तोशामिया के निवास स्थान पर जलपान कार्यक्रम में शिरकत की।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कर्मवीर बौद्ध ने कहा कि हमारे समाज के ऊपर जो अत्याचार हो रहे हैं उन पर मैं खुलकर कार्य करूंगा। मैं राजनीति करने के लिए ज्यादा इच्छुक नहीं था, जिस प्रकार राजनेता समाज के अंदर फूट डालकर अपनी गद्दी को बचाने का कार्य करता है मेरे आचरण में ऐसा नहीं है और मैं कभी भी ऐसा कार्य नहीं करूंगा।
आज समाज के अंदर इतनी फूट डाल दी है सरकार ने हिंदू-मुसलमान की लड़ाई होती है, आपस में दलितों में भेदभाव होता है। सरकार ने हमारे समाज को आपस में लड़ाने का कार्य किया है क्या डीएससी-एससी अलग होने के बाद नौकरियां लगे है हमारे बच्चे कोई नहीं लगा सारी पोस्ट सरकार द्वारा खाली छोड़ी जा रही है।
इस दौरान कर्मवीर बौद्ध ने तोशाम पंचायत की महिला सफाई कर्मचारियों से भी बातचीत की। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन के रूप में मात्र 7000 रुपए मिलने की व्यथा बताते हुए राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध से उनका वेतन बढ़वाने की मांग की तथा पिछले करीबन 20 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहे सफाईकर्मियों को नियमित करवाने की मांग की।
जिस पर राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध ने कहा की सफाईकर्मियों के लिए मेरे घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं और मैं वायदा करता हूं कि उनकी पूरी मदद करते हुए सबसे पहले सबसे बड़ी पंचायत में सफाईकर्मियों की बात उठाने का कार्य करूंगा तथा सफाईकर्मियों की आवाज मैं ऊपर तक पहुंचाऊंगा।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व जिला पार्षद रेणु बाला, एडवोकेट विकास कुमार मोहल, सुशील तोशाम, जगदीश जांगड़ा झांवरी, प्रवीण बागड़ी, एडवोकेट पूजा, हरीश तोशाम, रमेश चंद्र नाफरिया, अशोक मलिक, नरेंद्र नंबरदार, कमल, दिनेश धनखड़, गांव सीपर के सरपंच ताराचंद, हरियाणवी कलाकार अनामिका बावा, मंगल नाफरिया, डॉक्टर सीताराम सिंगल, पूर्व पंच कर्मवीर नाफरिया, पहलाद बागड़ी, जगदीश चंद्र, वीरेंद्र बापोड़ा, पूर्व पंच करतार, बीडीसी प्रतिनिधि अजय कुमार, विक्की मोहल, श्याम टाला, महेंद्र पहीवाल, चांदीराम, महेंद्र ड्राइवर, सुरेश बागनवाला, मनदीप पंघाल, अजीत नाफरिया, प्रदीप, रामकिशन, श्याम सुंदर, रणवीर भारीवासिया आदि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
Add A Comment


